प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले-भारत की कोरोना के खिलाफ कई मोर्चों पर जंग जारी

नई दिल्‍ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ हम भारतवासियों की लड़ाई जारी है. दुनिया के अन्‍य देशों की तरह भारत भी इस ‘लड़ाई’ के दौरान पीड़ा से गुजरा है, हममें से कई ने इस जंग में अपने परिजनों-परिचितों को खोया है, ऐसे परिवरों के साथ हमारी पूरी संवेदना है. पीएम ने सोमवार को देश के नाम संबोधन में कहा कि बीते 100 सालों में आई यह सबसे बड़ी महामारी है. ऐसी महामारी विश्‍व ने देखी थी और न अनुभव की थी. ऐसे महामारी से हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा है.

पीएम के राष्‍ट्र के नाम संबोधन की खास बातें…
-कोविड से लड़ने के लिए बीते सवा साल में देश में एक नया हेल्‍थ इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर तैयार किया है.
-दूसरी लहर के दौरान अप्रैल मई में ऑक्‍सीजन की डिमांड अकल्‍पनीय रूप से बढ़ गई थी. देश में इससे पहले कभी इतनी बड़ी मात्रा में ऑक्‍सीजन की जरूरत कभी महसूस नहीं की गई.
-स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को जुटाने के लिए युद्ध स्‍तर पर प्रयास हुए. ऑक्‍सीजन एक्‍सप्रेस चली. ऑक्‍सीजन के उत्‍पादन को 10 गुना तक बढ़ाया गया.
– मुश्किल के इस समय में आवाजें उठने लगी थी कि भारत कैसी इतनी बड़ी आबादी को आपदा से बचा पाएगा.लेकिन साथियों जब नीति साफ हो और नीयत अच्‍छी हो तो परिणाम मिलते हैं.
-आज देश में 23 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन दी जा चुकी है. हमारे प्रयासों में सफलता तब मिलती है जब हमें स्‍वयं पर विश्‍वास होता है.
-हमें विश्‍वास था कि हमारे वैज्ञानिक बेहद कम समय में वैक्‍सीन तैयार कर साल में दो मेड इन वैक्‍सीन मिले
-हमारी तैयारी जैसी हैं उससे टीकाकरण को और गति मिलने वाली है. टीके की सप्‍लाई बढ़ने वाली है. सात वैक्‍सीन कंपनियां काम कर रही हैं, तीन और आने वाली हैं.
;हमारी तैयारी जैसी हैं उससे टीकाकरण को और गति मिलने वाली है. टीके की सप्‍लाई बढ़ने वाली है. सात वैक्‍सीन कंपनियां काम कर रही हैं, तीन और आने वाली हैं.

-हमने अपने हैल्‍थ वर्कस और फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले वैक्‍सीन लगाने का फैसला किया क्‍योंकि  ज्‍यादा जोखिम सामना करते हैं. कल्‍पना करिए कि दूसरी लहर के पहले वैक्‍सीन न लगती तो क्‍या होता. हमने चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण शुरू किया और पहले वारियर्स को टीका लगाया फिर बुजुर्गो को. 
-बच्‍चों के लिए भी दो वैक्‍सीन के ट्रायल चल रहे हैं. नेजल वैक्‍सीन पर काम चल रहा है जो नाक से दी जाएगी. यह सबसे अपने आप में उपलब्धि है लेकिन इसकी सीमाएं हैं. वैक्‍सीन बनने के बाद बहुत कम खासकर विकसित देशों में ही ट्रायल शुरू हो पाया.  
-हमने अपने हैल्‍थ वर्कस और फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले वैक्‍सीन लगाने का फैसला किया क्‍योंकि  ज्‍यादा जोखिम सामना करते हैं. कल्‍पना करिए कि दूसरी लहर के पहले वैक्‍सीन न लगती तो क्‍या होता. हमने चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण शुरू किया और पहले वारियर्स को टीका लगाया फिर बुजुर्गो को. 
-इस साल 16 जनवरी से 21 अप्रैल तक टीकाकरण केंद्र सरकार के अधीन ही चल रहा था. इस बीच कई राज्‍य सरकारों ने कहा कि वैक्‍सीन का काम विकेंद्रीकृत किया जाए और राज्‍यों पर छोड़ दिया जाए. यह कहा गया कि वैक्‍सीन के लिए एज ग्रुप क्‍यों बनाए गए और टीकाकरण के लिए उम्र केंद्र ही क्‍यों तय किया. मीडिया के वर्ग ने इसे कैंपेन के तहत भी चलाया.
राज्‍यों की मांग को देखते हुए 16 जनवरी से चली आ रही व्‍यवस्‍था में प्रयोग के तौर पर बदलाव किया गया. सोचा 25 फीसदी का काम राज्‍यों को सौंप दिया गया, यह काम 1 मई से राज्‍यों को सौंप दिया गया.
-इसके लिए राज्‍यों ने प्रयास भी किए और साथ भी यह अनुभव भी किया कि इस दिशा में कितनी परेशानियां आती हैं. मई में दो सप्‍ताह बीतते बीतते कई राज्‍य यह कहने लगे कि पहले वाली व्‍यवस्‍था ही सही थी. 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!