झूम बराबर झूम शराबी जिले सहित पूरे प्रदेश में एक दिन में 17 करोड की शराब की रिकॉर्ड बिक्री

कोरबा। छत्तीसगढ़ में देशी शराब की दुकानें खोल दी गईं हैं। बुधवार को दिन भर प्रदेश में इन दुकानों पर सुबह से भीड़ नजर आई। कुछ जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन दुकान के बाहर होता दिखा तो कई जगहों पर धक्का-मुक्की के हालात थे। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, देशी शराब दुकानों की काउंटर सेलिंग शुरू करने के पहले दिन 17 करोड़ की शराब प्रदेश में बिकी। इसमें विदेशी ब्रांड की शराब की ऑनलाइन सेलिंग भी शामिल है।
रायपुर के गंज देशी शराब दुकान के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बुधवार को यहां एक युवक नारियल और अगरबत्ती लेकर पहुंच गया। दुकान शटर उठते ही बाहर जयकारे लगाए और पूजा करने लगा। देसी शराब दुकान खुलने की ऐसी खुशी इस वजह से क्योंकि 9 अप्रैल से बंद दुकान 26 मई को खुली। रायपुर के फाफाडीह स्थित दुकान के बाहर तो महफिल सजी हुई थी। पीने वालों ने दुकान के बाहर ही मेला लगा लिया था। अमलीडीह में भीड़ की धक्का-मुक्की की वजह से मारपीट की नौबत आ गई, एक युवक का सिर फट गया उसे फौरन अस्पताल भेजा गया। रायपुर समेत प्रदेश के सभी शहरों की विदेशी दुकानों से काउंटर सेलिंग की व्यवस्था बंद है। विदेशी शराब सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर के बाद ही खरीदी जा सकती है। इसके लिए पिकअप काउंटर बने हैं। आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक अगर कोरोना संक्रमण के नए केस ज्यादा सामने नहीं आते तो जल्द ही सरकार विदेशी शराब दुकान्म से ऑफलाइन सेलिंग शुरू कर सकती है। 31 मई के बाद इनके साथ प्रीमियम वाइन शॉप को भी शुरू किया जा सकता है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!