
जांजगीर/चांपा/जिला कांग्रेस कमेटी डा. चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में आज जांजगीर चांपा जिले के बाराद्वार थाना में एफआईआर दर्ज कराने कांग्रेस नेता विजय सूर्यवंशी, अनमोल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, दीपक चंद्रा, गीतेश चंद्रा , विकास यादव सहित कांग्रेस नेताओ ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा , राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , बी एल संतोष, स्मृति ईरानी सहित राष्टीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड में फर्जी मन गढंत फेक न्यूज साझा कर देश में संप्रदायिकता , हिंसा फैलाने का प्रयास किया गया है। जिसके खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उक्त पदाधिकारियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा आईटी आईपीसी की प्रसागिक धारा 124 ए, 153ए, 295ए,298,499,504,505 के तहत एफआईआर दर्ज करवाया गया है।
जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा है कि कोरोना, महामारी के दौर में बीजेपी अपनी असफलता अपनी नाकामी को छुपाने ,इस प्रकार घृणित कार्य कर इस प्रकार के झूठे,मन गढ़त आरोप अपने अधिकृत ट्यूटर और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार कांग्रेस और कांग्रेसी नेता नेतृत्व को बदनाम करने की साजिश रच रहे है। जिसका हम विरोध करते है और उनके विरुद्ध कार्यवाही करने एफआईआर करवा रहे है। आज जिला जांजगीर के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज कराने अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता थाना पहुंचे।







Comments are closed.