
जांजगीर।कांग्रेस नेता गुलजार सिंह ठाकुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कोवी शील्ड इंजेक्शन अपने बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम दारंग पेटफोरवा में कोवीड वेक्सिनेशन सेंटर में पहुंच कर इंजेक्शन लगवाया। कांग्रेस नेता ने कहा की यह कोरोना का दौर विकराल रूप लिया। इस दौर में हम सभी की जिम्मेदारी और जवाबदारी भी है सामाजिक दूरी का पालन करे, मास्क लगाए, लॉक डाउन का पालन करे साथ ही वेक्सिन जरूर लगाएं । निश्चित ही कोरोना हारेगा , हमारा प्रदेश और देश जीतेगा। छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत जी, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कोरोना नियंत्रण करने में सफल रहे है । लगातार इस दिशा में कार्य करते जा रहे है । जिला प्रशासन के सहयोग से जांजगीर चांपा जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है। निश्चित ही सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ स्थानीय कर्मचारी, आंगन बाड़ी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है । युवाओं को आह्वान करते हुए कहा है वेक्सिन जरूर लगाएं और धैर्य भी जरूर बनाए चूंकि वेक्सिन डोज आने में विलंब हो रही है आप सबको विश्वास दिलाते है भूपेश सरकार हैं भरोसा है। घर के प्रत्येक सदस्य को जरूर वेक्सिन लगेगा।







Comments are closed.