
कोरबा। जमात ए इस्लामी हिंद, कोरबा इकाई ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और इससे हो रही जानी नुकसान पर चिंता व्यक्त की है इस महामारी का शिकार हो, जान गवाने वालों के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी वाहिद सिद्दीकी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों , सिविल प्रशासन , पुलिस कर्मियो एवं दूसरे फ्रंटलाइन वर्करों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके हौसले एवं शौर्य को सलाम किया संगठन ने राज्य से मांग की है, कि चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए ।वाहिद सिद्दीकी ने कहा कि हमारा जीवन ईश्वर की अमानत है,ईश्वर हमें इस बात की इजाजत नहीं देता कि हम जानबूझकर अपने आप को मौत के हवाले करें।उन्होंने लोगों से अपील की , कि हमें संक्रमण से बचाव के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुझाए गए उन तमाम उपायों पर अमल करना होगा जो हमारे लिए हितकारी है! सरकारी निर्देशों का अवश्य पालन करें । टीकाकरण की प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीनेशन को लेकर किसी भी अफवाह के चक्कर में ना पड़े ! उन्होंने समाज के युवा वर्गों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस महामारी में बढ़-चढ़कर लोगों की मदद की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हमें हर परिस्थिति में लोगों की मदद करते रहना चाहिए इसके लिए जमात ए इस्लामी हिंद सभी संगठनों के साथ सहयोग करने के लिए हमेशा तत्पर है उन्होंने यह बातें स्वयं कोरोनावायरस वैक्सीन लेने के बात कही।







Comments are closed.