सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा में कोविड संक्रमितों को दिया जा रहा है जीवन दान -हॉस्पिटल के स्टाफ के कार्य तारीफे काबिल- दिन रात दे रहे है अपनी सेवाएं


तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…

तिल्दा / नेवरा अस्पताल या चिकित्सालय तथा औषधालय मानव सभ्यता के आदिकाल से ही बनते चले आए हैं। वेद और पुराणों के अनुसार स्वयं भगवान ने प्रथम चिकित्सक के रूप में अवतार लिया था इसी लिए इस युग में डाक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है कहते है भगवान जिस तरह से हमें जीवनदान देता है उसी प्रकार डॉक्टर भी हमें जीवन दान देते है वैसे तो इस कोविड महामारी के चलते कुछ निजी चिकित्सालय के डाक्टरों द्वारा इसे व्यवसाय बना कर लूट मचाया जा रहा है वही दूसरी तरफ कुछ डाक्टरों और उनके स्टाफ के द्वारा अपनी जान की भी परवाह ना करते हुए इस महामारी से संक्रमित लोगो को अपनी भरपूर सेवाएं देकर उनकी जान बचाने में लगे है इसका जीता जागता उदाहरण तिल्दा नेवरा शहर का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र है जहां के डाक्टरों और उनके स्टाफ के चाहे डाक्टर और नर्स चिकित्साकर्मि सफाई कर्मचारि पैरामेडिकल कर्मचारि सभी नि:स्वार्थ रूप से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं मरीजों के परिजनों ने बतया है की उन्हें समय पर भोजन उपचार सब कुछ मिल रहा है 24 घंटे स्टाफ उपलब्ध रहते है
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा का पत्रकारों ने जायजा लिया जहा पर अस्पताल के डाक्टर श्रीमती उमा पैकरा ने बताया की हमरे अस्पताल में ऑक्सीजन से लेकर दवाई का पूरा स्टॉक मौजूद है अभी किसी भी प्रकार की कमी नहीं है डाक्टर जांगड़े ने कहा की हम जरूरत पड़ने पर अधिकतम 25 लोगो को अस्पताल में भर्ती कर ऑक्सीजन सुविधा दे सकते है वर्तमान 15से 18लोग ऑक्सीजन में एडमिट है सीनियर नर्स सरोज कोरपे नेकहा की हमारे हॉस्पिटल सर्व सुविधायुक्त है अगर किसी मरीज को किसी कारण वस रायपुर भेजना पड़े तो 24 घंटे निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है फार्मासिस्ट देव प्रसाद साहू ने बताया की दवाइयों का भरपूर स्टॉक है भोला राम देवांगन ने कहा की पी पी कीट-सेनेटाइजर-हैंडग्लोब्स-मास्क सभी उपलब्ध है डाक्टर आशीष खरशन ने लोगो से अपील किया है की वे
कोरोना से बचाव के लिए सामाजिक दूरी रखना जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता और शारीरिक दूरी बनाए रखें।हाथों को बार-बार धोना है और सफाई का पूरा ध्यान रखना है।चेहरे और आंखों पर हाथों से टच नहीं करना है। यदि आपकी चेहरे को बार-बार टच करने की आदत है तो इसे तुरंत बदल डालें।छींकते और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से ढंकें।
उपयोग किए गए टिशू को उपयोग के तुरंत बाद बंद डिब्बे में फेंकें।लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करें।अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं जिसके लिए पौष्टिक आहार व योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।दिनभर में कम से कम 1 बार हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।गुनगुने पानी पीने की आदत डालें।अपने तापमान और श्वसन लक्षणों की जांच नियमित रूप से करें।ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर ममता सुनानी ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा कोविड संक्रमित गर्भवती महिला का सफलता पूर्वक डिलवरी कराया गया है महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है ऑक्सीजन की कमी के चलते भर्ती होने वाले15 सेअधिक लोग स्वस्थ हो करके अपने घरोको जा चुके है उन्होंने टीकाकरण पर जोर देते हुएकहा की कोविड-19 का खतरा बुजुर्गो के साथ-साथ युवाओं को भी है। इसलिए, सभी लोगों को कोविड वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। 45 साल से ज्याद उम्र के लोग कोरोना संक्रमण के प्रति अपेक्षाकृत ज्यादा संवेदनशील होते हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि इस उम्र वर्ग के लोग कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं।वैक्सीन हमारे शरीर में कोविड-19 के खिलाफ इम्युनिटी के विकास में मदद करती है। यह हमारी रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ा देती है और शरीर में एंटी बॉडी विकसित करती है।सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तिल्दा के समस्त डाक्टरों और स्टाफ ने सांसद व विधायक महोदय स्थानीय जनप्रतिनिधियों महिन्द्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड हाईटेक पॉवर एन्ड स्टील प्लांट व संभव स्पंज आयरन पॉवर प्लांट पत्रकारों तथा अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ प्लांट एवं उन सभी को अपने हॉस्पिटल परिवार की तरफ से धन्यवाद दिया है जिन्होंने इस महामारी से लड़ने में उन्हें प्रत्यछ और अप्रत्यछ रूप से सहयोग प्रदान कर रहे है बलौदा बाजार के विधायक प्रमोद कुमार शर्मा ने तिल्दा स्वस्थ विभाग के कर्मचारियों के लिए कहा इन लोगों को धन्यवाद देने के लिए मेरे पास कोई शब्द पर्याप्त नहीं जो नि:स्वार्थ रूप से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं, “मैं सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करना चाहता हूं, जो कोविड-19 से लड़ने की अपना मत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे है

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!