छत्तीसगढ़ के महासमुंद जेल से दीवार फांदकर 5 कैदी फरार, गृहमंत्री ने जांच के आदेश दिए, जेल प्रशासन में हड़कंप

रायपुर, । महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 कैदियों के फरार होने की घटना संज्ञान में आने पर जेल मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर तत्काल कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की बारीकी से जांच कराने और फरार कैदियों की पतासाजी के लिए टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा है।
 उल्लेखनीय है कि  जिला जेल महासमुंद में सजा काट रहे पांच कैदी योजना बद्ध तरीके से जेल के पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इन आरोपियों में चार आरोपी महासमुंद जिले के तथा एक आरोपी गाजीपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है । बताया जा रहा है कि चार आरोपियों को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। एक आरोपी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल दाखिल किया गया था। जेल से फरार पांचों आरोपियों ने बड़े ही शातिराना ढंग से जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर फरार हो गए। फरार कैदियो की तलाश की जा रही है। अन्य जिलों की पुलिस को भी सर्तक करते हुए फरार कैदियो के बारे मे जानकारी भेजी गयी है। इस घटना के बाद से जेल प्रबंधन ने अन्य बैरकों के साथ पूरे जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है ।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!