मोंगरा वार्ड में गंदगी, महामारी को बढ़ावा दे रही है निगम, सफाई के लिए अपना वेतन देने के लिए तैयार है पार्षद : माकपा

कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र में मोंगरा वार्ड की माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने अपने वार्ड के दौरे के बाद आरोप लगाया है कि महापौर और निगम आयुक्त केवल शहरी इलाकों की सफाई और सैनिटाईजेशन पर ध्यान दे रहे है। कोरोना महामारी जैसे समय में भी इस ग्रामीण वार्ड की उपेक्षा की जा रही है और स्वच्छता के अभाव में संक्रमण फैलने और अन्य बीमारियों का फैलाव होने का जबरदस्त खतरा बना हुआ है।
माकपा पार्षद के साथ पार्टी के जिला सचिव प्रशांत झा, जवाहर सिंह कंवर और दिलहरण बिंझवार आदि माकपा कार्यकर्ता भी थे।

मीडिया के लिए वार्ड में बिखरी गंदगी की तस्वीरें जारी करते हुए उन्होंने बताया कि वार्ड में न तो नालियों की नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरा का उठाव जो रहा है। इसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों में बह रहा है और ग्रामीणजन बदबू भरे गंदे पानी मे चलने के लिए मजबूर है। माकपा पार्षद ने गंदगी को देखने के बाद महापौर और सफाई से जुड़े अधिकारियों से भी वार्ड की तत्काल सफाई और सैनिटाईजेशन कराने की मांग की है, ताकि जान-माल की हानि की आशंका से बचा जा सके।

माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने सवाल किया है कि पिछले वर्ष बजट में सफाई के मद में आबंटित करोड़ों रुपये कहां गए? उन्होंने कहा कि इस बजट का 1% भी मोंगरा जैसे पिछड़े वार्ड में खर्च नहीं किया गया है, जिससे जन स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। माकपा नेता ने तीखे स्वरों में कहा है कि यदि निगम वाकई में इतना गरीब हो गया है कि वह इस इलाके की सफाई करवाने में असमर्थ है, तो मोंगरा वार्ड की पार्षद इस काम के लिए अपना वेतन देने और नागरिक चंदा जमा करके निगम को देने के लिए तैयार है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!