लॉकडाउन ही एकमात्र रास्ता… सरकार नहीं समझ रही’ : कोरोना हालातों पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

नई दिल्ली : देश में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है. पिछले 13 दिनों से लगातार तीन लाख से ऊपर कोविड-19 मामले दर्ज हो रहे हैं. कोरोना पर नियंत्रण के लिए कई राज्यों ने सख्त पाबंदियां लगाई हैं, इसके बावजूद स्थिति काबू में आते हुई अब तक नहीं दिखाई पड़ रही है. इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में लॉकडाउन लगाने की मांग है. राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने का लॉकडाउन ही सिर्फ एक तरीका है. 

राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा, “सरकार समझ नहीं रही है. कोरोना के प्रसार को रोकने का एकमात्र उपाय अब संपूर्ण लॉकडाउन ही है. इस दौरान, समाज के कमजोर तबके के लिए न्याय की सुरक्षा दी जाए. भारत सरकार की निष्क्रियता कई निर्दोष लोगों की जान ले रही है.”
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्यों और केंद्र को लॉकडाउन पर विचार करने की सलाह दी थी. शीर्ष न्यायालय ने सरकारों से कहा है कि वे लोक कल्याण के हित में दूसरी लहर के वायरस पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकते हैं.  लॉकडाउन लगाने से पहले सरकार ये भी सुनिश्चित करे कि इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव कम पड़े. कोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों पर लॉकडाउन का असर पड़ सकता है उनके के लिए खास इंतज़ाम किए जाएं.
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की कुल तादाद 2 करोड़ के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में संक्रमण के 3,57,229 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 2,02,82,833 हो गई है. बीते 24 घंटे में 3,449 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 2 लाख 22 हजार 408 हो गई है. देश में इस वक्त 34 लाख 47 हजार 133 मरीजों का इलाज चल रहा है.

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!