
दिल्ली । हिंदुस्तान के कोरोना के बढ़ते हुए खतरे से डरकर हिंदुस्तान के सबसे रईस लोगों में से कई लोगों ने यह देश छोड़ दिया है, और विशेष विमान से वे लंदन पहुंच गए हैं। लंदन में उनके विशेष विमान, भारत से आने वाले मुसाफिरों पर लागू किए गए प्रतिबंधों के समय के पौन घंटा पहले उतर गए थे ताकि उन्हें वहां दाखिला मिल सके।
लंदन के अखबार लंदन टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे 8 विशेष विमान हिंदुस्तान के कुछ सबसे रईस लोगों को लेकर ब्रिटेन पहुंचे और प्रतिबंध की समय सीमा शुरू होने के पहले यह लोग लंदन में दाखिल हो गए। जानकारी के मुताबिक ये विशेष विमान प्रतिबंध लागू होने के पहले लंदन पहुंचने वाले कुछ सबसे आखिरी विमानों में से थे। इनमें से एक विमान दुबई से मुंबई जाकर वहां से चुनिंदा खास मुसाफिरों को लेकर ब्रिटिश समय के मुताबिक सुबह 3:15 बजे लंदन में उतरा और इसके पौन घंटे बाद वहां भारत से आने वाले मुसाफिरों पर प्रतिबंध लागू हो गया था। अभी ऐसे खास मुसाफिरों के नाम उजागर नहीं हुए हैं कि हिंदुस्तान छोड़कर कौन-कौन इस तरह लंदन पहुंचे हैं।







Comments are closed.