
कटघोरा / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच किट की कमी से ग्रामीण एवं शहरी लोग परेशान लग रहे है । लगता हैं कि जनसंख्या के अनुसार पर्याप्त मात्रा में किट नही है , जो कि पूर्व में कोरोना महामारी से पिछले वर्ष कटघोरा एक हॉटस्पॉट एरिया रह चुका है कोरबा जिले का एक विशालकाय नगर पालिका क्षेत्र कटघोरा जोकि प्रत्येक आसपास के क्षेत्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है जहां काफी जनसंख्या में लोग निवास करते हैं क्योंकि पूर्व में यह महामारी काफी पिछले वर्षों से यहां फैल चुका है यहां कोरोनावायरस संक्रमण का खतरा लगातार तेजी से बढ़ रहा है दूर-दूर से लोग ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सर्दी बुखार एवं खांसी लक्षण लेकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 की जांच कराने हेतु दूर-दूर से ग्रामीण यहां पहुंच रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि यहां हमेशा आए दिन लोग बिना जांच कराएं वापस लौट रहे हैं जोकि कटघोरा मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है जहां बिलासपुर रायपुर अंबिकापुर कोरबा मुख्य मार्ग तीनों सीमाओं की राष्ट्रीय मार्ग की बसें यहां से गुजरती हैं यहां कोविड-19 की मरीज काफी संख्या में मिले हैं नईदुनिया प्रतिनिधि चन्द्रप्रकाश जायसवाल कटघोरा का निवासी है अपना अनुभव साझा कर जानकारी में बताया कि कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनेक स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अब तक सुर्खियों में बना रहता है यहां ना तो सही समय पर कोई इलाज हो पाता है ना ही किसी प्रकार की दवा उपलब्ध हो पाती है कोविड-19 जांच के लिए लोगों को 3 से 4 दिनों तक इंतजार करना पड़ता है, तब तक बहुत देर हो जाती है मैं स्वयं इस बात का गवाह हूं मेरा मित्र नवनीत जायसवाल जो मेरा बचपन का मित्र था उसका 1 सप्ताह पहले ही बहुत ज्यादा तबीयत खराब हो गया था तब मैंने उसको कोविड-19 कोरोना वायरस जांच की सलाह दी परंतु कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 जांच की कमी के अभाव से पुराना जांच किट नहीं है कह कर वापस भेज दिया गया मेरे द्वारा स्वयं जांच किट कमी के कारण 4 से 5 दिन तक कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चक्कर काटना पड़ा था बाद में जब किट जांच कोविड-19 नवनीत जायसवाल के द्वारा कराया गया तब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी मैंने अपना एक मुस्कुराता हुआ चेहरा नवनीत जायसवाल जो हमेशा समाज के कार्य एवं संस्कार भारती एवं पत्रकारिता क्षेत्र में हमेशा मेरे को समाचार प्रकाशित क्षेत्र में आगे रहता था इस तरह की लापरवाही और और किसी इंसान के साथ ना हो कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आज भी कोविड-19 जांच की कमी से आज भी जूझ रहा है ।







Comments are closed.