छत्तीसगढ़ में सबको फ्री लगेगी कोरोना वैक्सीन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा एक मई से 18 वर्ष  से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का निर्णय लेने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को मुफ्त टीका लगवाने का ऐलान किया है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के वैक्सीन मिल सके, इसके लिए यह फैसला जरूरी था।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए बताया कि जनता को वैक्सीन उपलब्ध  पर जो भी आर्थिक भार आएगा, उसे राज्य सरकार वहन करेगी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे।
केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे। बता दें कि वैक्सीन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार में लंबे समय से जुबानी हाथापाई चल रही है। बुधवार  को जारी कोविशील्ड के दाम में भी भारी अंतर के बाद विवाद की स्थिति पैदा हो गई है।
कंपनी केंद्र सरकार को अलग और राज्य सरकारों को अलग दाम पर कोविशील्ड उपलब्ध  करवा रही है। इसके अलावा निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन के दाम में और भी ज्यादा अंतर रखा गया है। जहां केंद्र सरकार को एक डोज 150 रुपए की दी जा रही है, वहीं निजी अस्पतालों के लिए इसकी कीमत 600 रुपए  रखी गई है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!