गांजे की तस्करी करते स्कार्पियो और बोलेरो को पुलिस ने पकड़ा 320 किलो गांजा हुआ बरामद तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी फरार

कोरबा/कटघोरा/ कटघोरा थान्तर्गत जटगा चौकी तथा पसान थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब गांजा तस्करी की सूचना पर नाकेबंदी कर पुलिस की टीम ने
तीन तस्करों को चार बोरी गांजा से भरे बोलेरो CG 11 MA 4483 समेत धर दबोच लिया उनके पकड़े जाने की खबर लगते ही दुसरे वाहन गांजा से भरे स्कार्पियो CG 10 AE 0683 को खेत में उतार कर भाग निकला.
मामले में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की गई जिसमें बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक तथा SDOP कटघोरा के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी तथा पसान थाना प्रभारी ने टीम बनाकर कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे से होते हुए मुख्य मार्ग से गांजा तस्करी की सूचना लगातार मिल रही थी. शुक्रवार को भी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गांजे की खेप लेकर नेशनल हाईवे के रास्ते जा रहे हैं.
आला अफसरों से दिशा निर्देश मिलते ही पुलिस की टीम द्वारा बैराघाट के समीप घात लगाकर बैठी थी इसी दौरान देर रात एक बोलेरो मौके पर पहुंची. पुलिस ने बोलेरो को रोककर तलाशी ली तो चार बोरी में गांजा बरामद किया.
पुलिस ने 3 आरोपियों की गिरफ्तार करने में सफलता पायी है जबकि 3 आरोपी फरार हैं पुलिस ने लगभग 320 किलो गांजे से भरी बोरियों को बरामद किया है आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि इसके मुख्य सरगना जांजगीर चाम्पा का वरुण चन्द्रा और अनूपपुर भादा गाँव का दौलत केवट होना बताया गया है.

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!