सिंध युवा ब्रिगेड ने संतों को मूर्ति भेंट की, चेट्रीचंड्र पर्व शुरू

रायपुर  । राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड ने चेट्रीचंड्र पर्व की शुरुआत कर दी है। सर्व सिंधी समाज द्वारा यह पर्व 13 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में युवा ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुकरेजा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शदाणी दरबार के संत साईं युधिष्ठिर लाल व देवपुरी गोदड़ी वाला धाम की अम्मा मीरा देवी से मुलाकात कर उन्हें भगवान झूलेलाल की प्रतिमा व फोटो फ्रेम भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

उन्होंने बताया कि सर्व सिंधी समाज द्वारा 9 अप्रैल से घरों में गणेशोत्सव की तर्ज पर भगवान झूलेलाल की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। सिंध ब्रिगेड  द्वारा ईष्टदेव भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस चेट्रीचंड्र पर प्रदेश के 18 जिलों में भगवान झूलेलाल की नि:शुल्क प्रतिमा व फोटो फ्रेम का वितरण शुरू कर दिया गया है। संतों से आशीर्वाद लेते समय राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुखी शंकरलाल वरंदानी, वरिष्ठ सदस्य सुरेश टहल्यानी, प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत राज गावरी, महेश भमभानी, महेश जयसिंघानी, सागर कुकरेजा, प्रतीक गावरी, वरुण हबलानी, यश नगवानी, साहिल नगवानी आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!