
कोरबा। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की नमक सत्याग्रह अर्थात ऐतिहासिक दांडी यात्रा को आज सारी दुनिया याद कर रही है। ऐसे में महात्मा गांधी दर्शन संस्थान, कोरबा द्वारा “गांव गांव गांधी बाबा अभियान” के तहत दांडी यात्रा के समापन दिवस की स्मृति में 6 अप्रैल को महात्मा गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण ग्राम रलिया जिला कोरबा में किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष सुरेशचंद्र रोहरा ने बताया कि गांधीवादी श्री पुरुषोत्तम कंवर, उपाध्यक्ष, मध्य आदिवासी विकास प्राधिकरण विधायक कटघोरा विधानसभा क्षेत्र( दर्जा राज्यमंत्री) के कर कमलों से प्रतिमा का लोकार्पण किए जाने का कार्यक्रम है। नाम उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी दर्शन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ कोरबा जिला के 410 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी की प्रतिमा निशुल्क प्रदान करने का महाअभियान चलाया जा रहा है। ग्राम रलिया के लोकार्पण कार्यक्रम में कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ग्राम रलिया की
सरपंच बेबिकुमारी, उप सरपंच अमर सिंह ,किरपाल कमरो , दिलेशर सिंह, विजयलष्मी , फूलबाई, रामचंद, रामनारायण एवं अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।








Comments are closed.