देश भर में 92000 से ज्यादा मामले, 500 से ज्यादा लोगों की मौत, छत्तीसगढ़ दूसरा सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र पहले नंबर पर

दिल्ली । देशभर में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना की दूसरी लहर विकराल होती जा रही है। सरकार और प्रशासन संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सारे प्रयासों के बाद भी कोरोना संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को देश भर में संक्रमण के रिकॉर्ड 92994 मामले दर्ज किए गए जो इस साल का सबसे ज्यादा दैनिक आंकड़ा हैं। और 514 लोगों ने अपनी जान गवाई। इस दौरान 60059 लोग ठीक हो कर घर गए। पिछले साल ऐसे आंकड़े सितम्बर माह में सामने आ रहे थे। अब तक भारत में 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
जिसमें 1 करोड़ 16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।
वर्तमान में 6.30 लाख से ज्यादा एक्टिव केसेस हैं।
देश में सबसे प्रभावित राज्य आज अभी भी महाराष्ट्र है।
यहां शनिवार को 49447 मामले दर्ज किए गए। जो देशभर के 50% मामलों से ज्यादा है। शनिवार को महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 277 रही। शनिवार के आंकड़ों को देखें तो छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां बीते दिन 5818 संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई जिसमें मरने वालों का आंकड़ा 31 रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित है यहां कुल मामलों में 2000 से ज्यादा मामले सिर्फ रायपुर शहर में दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की सूची में है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!