• Wed. Apr 23rd, 2025 2:32:50 PM

mediasession24.in

The Voice of People

नक्सल मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 20 घायल,दो नक्सलीयो को मार गिराया एक महिला नक्सली का शव बरामद…

ByMedia Session

Apr 3, 2021

बीजापुर। शनिवार को संयुक्त ऑपरेशन से वापस तर्रेम लौट जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षाबल के 5 जवान शहीद हो गए, वहीं 20 से ज्यादा जवान घायल हो गए। इस दौरान जवानों ने 2 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इनमें से 1 महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार 13 घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। वहीं 7 जवानों को एयरलिफ्ट से रायपुर भेजा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *