कलेक्टर श्रीमती कौशल के निर्देश पर यूरिया बिक्री में अनियमितता करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई उप संचालक कृषि ने चार खाद-बीज भण्डार दुकानो का लाइसेंस किया निलंबित- निलंबित अवधि में यूरिया बिक्री रहेगा बंद

कोरबा । जिला प्रशासन द्वारा यूरिया बिक्री में अनियमितता करने वाले खाद-बीज भण्डार दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। चार खाद-बीज भण्डार दुकानों का उर्वरक पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। खबरों में किसानों के नाम पर अनियमित तरीके से यूरिया खाद बेचे जाने का मामला सामने आया था। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने इस मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा यूरिया बिक्री में अनियमितता करने वाले खाद- बीज भण्डार दुकानों का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उपसंचालक कृषि ने बताया कि यूरिया बिक्री में अनियमितता करने वाले दुकानों के पंजीयन निलंबित किये गये हैं। निलंबन की अवधि में दुकानों से उर्वरक बेचना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होने बताया कि विकासखण्ड कोरबा के मेसर्स किसान बीज भण्डार कोरबा और मेसर्स सिंघानिया एजेंसी कोरबा तथा विकासखण्ड कटघोरा के मेसर्स सर्वमंगला खाद भण्डार बांकीमोंगरा एवं मेसर्स केशरी बीज भण्डार कटघोरा के उर्वरक पंजीयन को निलंबित किया गया है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि मेसर्स सिंघानिया एजेंसी कोरबा, मेसर्स सर्वमंगला खाद भण्डार बांकीमोंगरा और मेसर्स किसान बीज भण्डार कोरबा का उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र की वैधता 31 मार्च 2020 तक थी। संचालनालय कृषि से 30 जून 2020 तक वैधता मान्य किया गया था। 2 सितम्बर 2020 से पहले तक तीनों बीज भण्डार दुकानों ने पंजीयन प्रमाण पत्र नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है। नवीनीकरण न कराने के कारण पंजीयन प्रमाण पत्र को अमान्य किया गया है। इस निलंबित अवधि में उर्वरक व्यवसाय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के टाॅप 20 यूरिया खरीदी करने वाले किसानों के जांच प्रतिवेदन के आधार पर मेसर्स किसान बीज भण्डार कोरबा, मेसर्स सिंघानिया एजेंसी कोरबा, मेसर्स सर्वमंगला खाद भण्डार बांकीमोंगरा और मेसर्स केशरी बीज भण्डार कटघोरा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के खण्ड 5 और 35 का उल्लंघन एवं अनियमितता का दोषी पाया गया जिसके कारण चारों खाद-बीज भण्डार दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जवाब में उपरोक्त चारो दुकानों के संचालको द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया जो कि संतोष जनक नहीं पाया गया।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!