अंग्रेजी अखबार THE TIMES OF INDIA द्वारा एक सर्वे किया गया जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में हालत इमरजेंसी जैसे है।

भिलाई-दुर्ग में संक्रमण की रफ़्तार मुंबई जैसी, आबादी के हिसाब से मामला गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज़ हो गई है। दुर्ग भिलाई और रायपुर में हालात गंभीर हैं। स्वास्थ्य विभाग की डेली कोरोना रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य में 2419 मरीज निकले जिसमें अकेले दुर्ग जिले में 913 नए मरीज और रायपुर में 550 मरीज मिले।

अंग्रेजी अखबार THE TIMES OF INDIA द्वारा एक सर्वे किया गया जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में हालत इमरजेंसी जैसे है।
सर्वे में दावा किया गया है कि छत्तीसगढ़ के भिलाई -दुर्ग शहर में दैनिक कोरोना संक्रमण के मामले महानगर मुंबई जैसे है। मुंबई की जनसँख्या 1.8 करोड़ है और औसतन कोरोना संक्रमण के 2500 दैनिक मामले सामने आ रहे है । वहीं दूसरी तरफ भिलाई दुर्ग की जनसँख्या सिर्फ 5.5 लाख है उसके बाद भी यहाँ लगभग 800 दैनिक मामले सामने आ रहे है।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थय मंत्री टीएस सिंह देव ने बीते दिनों अपनी प्रेस कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना मामलों का कारण बताते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ा है।
बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ के लगभग सभी बड़े और प्रभावित जिलों में 144 लागू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र से बॉर्डर शेयर करता है और राज्य में महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा लोग दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव आते है।
पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ सुदीप्तो साहा कहते हैं- सरकार और प्रशासन कितनी भी गाइडलाइन्स बना ले, अस्पताल में बेड आरक्षित कर ले जब तक आम जनमानस इस स्थिति को नहीं समझेगा तब तक चीज़े नियंत्रण में नही आएगी और हालत ख़राब हो जाएगी।
स्वाथ्य विभग में फिर लोगों से अपील की है कि सभी मास्क पहने, साबुन से हाथ धोते रहे, भीड़ भाड़ वाली जगहों मे ना जाये।पॉकेट सैनीटाइज़ेर साथ में रखे , वैक्सीन लगवाए।लक्षण दिखने पर बिना देरी किये हॉस्पिटल मे जांच करवाएं ताकि समय रहते आपका इलाज हो सके ।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!