
रायपुर। राजधानी के सड्डू इलाके में निर्माणधीन चैतन्य ग्रीन से लगे नाले पास 12 फरवरी को मिली लाश के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शव की शिनाख्ती पुलिस ने पहले ही कुबेर साहू के रूप में की जा चुकी थी। पुलिस ने कुबेर की हत्या करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी मृतक का बचपन का दोस्त है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक कुबेर साहू को उसके बचपन के दोस्त किशन नायक, उसके मौसरे भाई बबलू नायक और अंकित तांडी ने शराब पिला कर हत्या को अंजाम दिया था।
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि किशन नायक की बहन ने कुछ दिन पहले आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। मृतक कुबेर साहू और आरोपी की मृत बहन की बीच नजदीकियां होने की वजह से किशन उसे अपनी बहन की मौत का वजह मानता था। इसलिए अपने मौसेरे भाई बबलू और अंकित तांडी के साथ उसने कुबेर की हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस ने बताया कि कुबेर को किशन और उसके अन्य साथियों ने शराब पिने के लिए पहले बुलाया था, फिर चारों ने शराब पी। इसके बाद सीमेंट के कंक्रीट से उस पर वार कर हत्या कर दी थी। पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंक दिया था। इतना ही नहीं कुबेर का फोन भी आरोपी अपने साथ ले गए थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।








Comments are closed.