ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली- इसे बेहतर बनाने के उपाय

कोरबा / दिपका/ 21 वी शताब्दी के इस युग में सब कुछ डिजिटल होते जा रहा है जिसमें ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली भी शामिल है कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया दुनिया की रफ्तार थम सी गई थी । लेकिन सरकार ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और उन्हें सुलभ शिक्षा प्रदान हो इसके के लिए ऑनलाइन शिक्षा ईपीजी पाठशाला, डिजिटल लाइब्रेरी आदि का उपयोग करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किए थे ऑनलाइन शिक्षा को उत्कृष्ट और आसान बनाने के लिए सरकार निरंतर विषय विशेषज्ञों और इससे प्रभावित लोगों के संपर्क में हैं । ऑनलाइन शिक्षण में शिक्षक के पास भी अपनी शिक्षण कौशल के प्रदर्शन हेतु अनेक रूचिपरक विकल्प मौजूद होते हैं । शिक्षक ऑनलाइन व्हाइट बोर्ड, फाइल शेयरिंग, लिंक और विडियो के द्वारा अपनी रचनात्मकता का प्रसार करता है । ऑनलाइन शिक्षण पध्दति में शिक्षक को विभिन्न प्रकार से समझाने का भरपूर मौका मिलता है पाठ से संबंधित विषय का संक्षिप्त वीडियो बनाना, ऑनलाइन क्विज करवाना, पाठ का सारांश को पीडीएफ बनाकर भेजना आदि के द्वारा विद्यार्थियों में रुचि जागृत की जा रही है
ऑनलाइन शिक्षा को बेहतर बनाने के उपाय ……
⭕ अच्छी तरह योजनाबध्द आभास-शिक्षण सत्र को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए एक ड्राफ्ट तैयार करना चाहिए । शिक्षकों को पहले से योजना बनाने की और लक्ष्य करना चाहिए ताकि शिक्षण की गति को पाठ्यक्रम के निर्धारित समय सीमा के भीतर कवर किया जाना चाहिए संरचित दृष्टिकोण में सत्र के लिए एक एजेंडा सेट करना चाहिए । असाइनमेंट या टेस्ट के लिए अलग-अलग ड्राफ्ट तैयार करके रखे रहना चाहिए जिससे कक्षा में बिना किसी बाधा के सभी गतिविधियाँ सम्पन्न हों ।
⭕ स्व-विनियमित सीखने को प्रोत्साहित करना चाहिए – यह महत्वपूर्ण है कि शिक्षा कक्ष की चर्चाओं में छात्रों को शामिल कर उन्हें स्व-विनियमित शिक्षण पर बल देना चाहिए । स्व-विनियमित शिक्षण यह सुनिश्चित करता है कि अपने सीखने के दृष्टिकोण से सक्रिय है जो ऑनलाइन कक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है । सकारात्मक रूप से सोचने और उन्हें आजीवन सीखने के कौशल को विकसित करने के लिए सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है।
⭕ शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन- ऑनलाइन शिक्षा उत्तम और आसान बनाने के लिए शिक्षकों को इंटरनेट से जुड़ी विभिन्न प्रकार की तकनीकी गतिविधियां के लिए विशेष ट्रेनिंग का आयोजन कराना चाहिए जिससे ऑनलाइन वीडियो बना कर उसे यूट्यूब पर अपलोड करना, ऑनलाइन क्वीज, वैकल्पिक प्रश्नों के ऑनलाइन टेस्ट लेना और तुरंत उनके त्रुटियों का समाधान कराना,। ऐसा ट्रेनिंग से अनुभवी शिक्षकों का ज्ञान दुरस्थ ग्रामीण अंचल के बच्चों तक पहुंचेगा ।
⭕ सहयोगी शिक्षण को बढ़ावा देना- एक भौतिक कक्षा के स्थापना में छात्र अमतौर पर समुह या कक्षा चर्चा के माध्यम से एक-दुसरे के साथ अपने ज्ञान का साझा करते हैं । यह सीखने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए और ऑनलाइन कक्षा में सभी बच्चों को आपस में अपने ज्ञान का साझा करने के लिए समय देना चाहिए । इसके छात्रों को अलग-अलग समय सीमा आबंटित कर चर्चा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।
⭕ अभिभावकों को अभिप्रेरित करना- कक्षा को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों की अभिप्रेरणा देना भी आवश्यक है क्योंकि छोटे बच्चों के लिए इंटरनेट का सही उपयोग करना नहीं आता है । अभिभावक उनके दिशा-निर्देशन से ऑनलाइन शिक्षा एक सर्वोत्तम विकल्प बन सकती है ।
इन सारी बेहतर उपायों को अपनाकर हम आने वाले समय में इसका उपयोग सकारात्मक दृष्टिकोण से कर सकते हैं और भविष्य में होने वाली विपदा या महामारी के वक्त इसकी उपयोगिता सर्वोकृष्ट होगी ।
⭕ ऑनलाइन शिक्षा को उत्तम बनाने के लिए सरकार को संचार माध्यम के सुविधा दुरस्त करने चाहिए ।
⭕ सेमीनार या विचार गोष्ठी द्वारा ऑनलाइन शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए । तथा टी.वी. चैनलों पर भी ऐसे कार्यक्रम का दिखाना चाहिए ।
⭕ गृहसुलभ शिक्षा या जिसे हम ऑनलाइन शिक्षा कहते हैं इस हेतु कुछ उपाय किए जा सकते हैं जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास अवरूध्दन हो-
⭕ प्रत्येक शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों को यथासंभव शिक्षण सामग्री (पुस्तक) डाक के माध्यम से भेजा जाए ताकि प्रत्येक विषय हेतु उनकी आॅनलाईन निर्भरता कम हो।
⭕ प्रत्येक राज्य, संभाग, जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक विषय-विशेषज्ञों का एक दल हों जो एक टोल नंबर के द्वारा किसी भी शिक्षार्थी की जिज्ञासा को शांत करे।
⭕ इस टोल फ्री नंबर को केवल विषय विशेषज्ञों को ही उपयोग करने की अनुमति हो कोई अन्य मध्यस्थ न हो ताकि विद्यार्थियों का समय बचे एवं तुरंत जिज्ञासा शांत हो।
⭕ कोई ऐसी व्यवस्था की जाए कि यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम इत्यादि पर केवल तथ्यपरक व प्रमाणिक विडियोज एवं लेक्चर्स ही उपलब्ध हों क्योंकि अधिकांश जानकारी भ्रामक होती है जिससे विद्यार्थी शंकाग्रस्त होते हैं और वे अनिर्णय की स्थिति में रहते हैं।
⭕ ऑनलाइन शिक्षा में भी अधिकांशतः करके सीखने पर बल दिया जाए ।
⭕ प्रत्येक शिक्षार्थियों के माॅनिटरिंग की भी व्यवस्था की जाए।
⭕समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण के रूप में उद्योगों, उद्यानों, स्मारकों, खेतों इत्यादि का भ्रमण करवाया जाए ताकि विद्यार्थी स्वयं अपने नेत्रों से एवं व्यावहारिकता के धरातल पर प्रत्यक्ष क्रियान्वयन को देख, सुन व समझ सके।
⭕ऑनलाइन शिक्षा के सफल संचालन हेतु प्रत्येक क्षेत्र में संचार की सुलभता एवं जागरूता का प्रयास करना चाहिए ।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!