क्या असम नें चल पायेगा भूपेश का जादू…!
तपन मुखर्जी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दाऊजी! अर्थात भूपेश बघेल विधानसभा की “असम” चुनाव में अपने सहयोगियों के साथ बड़े शिद्दत से सक्रिय हैं। दरअसल आलाकमान के आदेश पर असम के चुनावी संघर्ष में अपने तमाम दांव पेंच के साथ असम के चुनावी खेल में आप कांग्रेस के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं।
और जैसा कि उनके दोनों से संवाद से दिखाई दे रहा है “चुनावी शतरंज” की बिसात में वे अपने आजमाये गये दांव चल रहे हैं कांग्रेस पार्टी को ताकि शह दी जा सके।
2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में मिली चुनावी सफलता को देखते हुवे उन्हें कांग्रेस की ओर से असम का मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया है।वे अपने सहयोगी प्रभारी सचिव विकास उपाध्याय के साथ अपनी आजमाई हुई टीम के साथ काम कर रहे हैं।
असम में चुनाव तीन चरणों में है पहला 27 मार्च, दूसरा 1अप्रेल, तीसरा6 अप्रैल को, और मतगणना 2 मई को।
कुल 126 सीट 8 एस सी
16 एस टी.पिछले चुनाव 2016 में भाजपा को 60 कांग्रेस को 26 सीट मिली।भाजपा ने गठबंधन की सरकार बनाई।इससे पहले 15 साल कांग्रेस की सरकार रही है।
असम में कांग्रेस के छत्तीसगढ में वादा पूरा करने वाले कार्यों को बता कर जन विश्वास पैदा किया जा रहा है।कांग्रेस की ओर से पांच मुद्दों की गारंटी दी जा रही है। चाय बागान के मजदूरों को रोजाना 365 रुपये देने दो सौ यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने गृहणियों को हर माह दो हजार रुपये की सम्मान राशि देने तथा असम में सी ए ए लागू नहीं करने का मुद्दा शामिल है।
असम में सभी दलों के लिये चाय का मुद्दा खास है।सभी दल चाय बागान के मजदूरों को लुभाने का प्रयास करते हैं।असम में नौ सौ चाय बागान हैं।जिसमें काम करने वाले मजदूरों की संख्या एक करोड़ से अधिक है।कोई 40 सीटों का परिणाम तय करने में इनकी अहम भूमिका है।
प्रदेश सरकार ने इनकी दैनिक मजदूरी को बढ़ा कर 318 रुपये करने का एलान किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली की ।प्रियंका गांधी मजदूरों को बीच पहुँच गई।
भुपेश बघेल ने अभी हाल अपर असम में कैम्प कर सघन प्रचार किया।अब वहां मंत्रियों ओर विधायकों की टीम भेजी जा रही है।असम में कांग्रेस ने खास रणनीति बना कर काम किया।पहले बूथ प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया।फिर विधानसभा इलाकों में बूथ मेनेजमेंट की गतिविधियां।
ज्यादातर सीटों पर बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है।क्या असम में भूपेश का जादू चल पायेगा।जवाब तो नतीजे आने पर ही मिल सकेगा.
इंतजार कीजिये…







Comments are closed.