
कोरबा। बालको के 540 मेगावाट पावर प्लांट में शनिवार को एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ठेका कर्मी की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार बालको के 540 मेगावाट पावर प्लांट में पावरमेक प्रोजेक्ट लिमिटेड नामक ठेका कंपनी मेंटेनेंस का कार्य करती है। पावरमेक का एक पेटी ठेकेदार एम इंटरप्राइजेस के अधीन कार्यरत रूमगरा निवासी राजेश कर्ष 27 वर्ष कार्य के दौरान अचानक चिमनी के पंखे (आईडी फैन ) की चपेट में आकर काफी बुरी तरह जख्मी हो गया था। घटना में उसके पैर-हाथ की हड्डियां टूट गयी थीं।
उसे बालको के विभागीय अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देख प्रारंभिक उपचार बाद न्यू कोरबा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था। लेकिन सोमवार- मंगलवार रात करीब एक बजे उसकी मृत्यु हो गई।
बालको नगर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने खबर की पुष्टि कर बताया कि मृत कर्मचारी के शव का पंचनामा अभी जारी है ,पंचनामा के बाद शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जाएगा।







Comments are closed.