
रायपुर। राजधानी में चाकूबाजी बेकाबू होते दिख रही है। सोमवार देर रात डीडी नगर इलाके के बेटे की मजदूरी का पैसा मांगने गए पिता को एक महिला, दो बेटों ने चाकू से हमला कर दिया है। इस हमले में घायल पिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। हमला करने वाले में एक नाबालिग बताया जा रहा है।
डीडी नगर थाना प्रभारी योगिता खारपड़े ने बताया कि मृतक ओम प्रकाश साहू अपने बेटे सूरज साहू के मजदूरी का पैसा मांगने के लिए चंगोरा भाटा के बीएसयूपी कॉलोनी में चंद्रिका ढेकाड़े के घर गया था। मृतक ओम प्रकाश का बेटे आरोपी महिला चंद्रिका ढेकाड़े के बेटे करण ढेकाड़े के साथ गुबारे बेचने के लिए जाता था।
टीआई योगिता के अनुसार इसी के मजदूरी का पैसा मांगने के लिए मृतक ओम प्रकाश साहू उनके घर गया था। इस बीच बात-चीत में मृतक और आरोपी महिला के बीच विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी महिला चंद्रिका के बेटे करण ढेकाड़े और उसके नाबालिग भाई घर के अंदर से चाकू लेकर निकले और ओम प्रकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई थी, उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टीआई खारपड़े ने बताया कि आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए टीम रवाना किया गया है। जल्द गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।
बताते चलें पिछले तीन दिनों में रायपुर के सिविल लाइन, गुढ़यारी और डीडी नगर थाने में चाकूबाजी की तीन घटनाएं घट चुकी है। इसमें से 2 घटनाओं में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें एक नाबालिग की मौत शामिल है। जबकि एक घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।







Comments are closed.