दीनदयाल वार्ड मे स्थित अशोक क्लाथ की गली में चैन स्नैचिंग की वारदात हुई

तिल्दा/ नेवरा/ पीली शर्ट पहना हुआ बदमाश महिला का पैदल पीछे करते हुए आ रहा था .. महिला की शिकायत के बाद पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है..!
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग 8 बजे वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाली गीता सेन रोज की तरह खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी। गीता गले में सोने की माला पहने हुई थी । गीता जेसे ही अशोक क्लॉथ स्टोर की गली में मुड़ी तभी पीछे से एक पैदल आ रहा पीली शर्ट पहने हुए युवक ने झपट्टा मार गीता के गले से सोने की माला छीन कर फरार हो गया,इस दौरान गीता ने शोर मचाया बावजूद भागते युवक का किसी ने भी पीछा नहीं किया वह तेजी से भागकर मुख्य मार्ग से फरार हो गया।महिला मध्यम वर्ग से है,उन्होंने रोते हुए बताया कि पति की गुजर जाने के बाद गले में पहनी सोने की माला उनकी आखिरी निशानी थी।

उन्होंने बताया कि शोर मचाने के बाद भी भाग रहे युवक को किसी ने पकड़ने का प्रयास नहीं किया जबकि वह भीड़भाड़ वाले इलाके से भाग रहा था। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है और पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है ताकि बदमाश के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके।
इसके पहले भी हो चुकी है वारदात।
चैन स्नैचिंग की वारदात शहर के लिए कोई नई बात नहीं है इसके पहले भी सबसे भीड़ भरा माने जाने वाले दीनदयाल चौक जो पुलिस थाने से मात्र 50 कदम दूरी पर है जहां 6 कैमरे भी लगे हुए हैं, एक युवती से बाइक सवार युवक झपट मारकर मोबाइल छीन कर भाग गए थे,लेकिन अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। कुछ ही दिन पहले शहर के एक राइस मिलर के पुत्र से कार लूट ली गई थी। यहां पुलिस ने इस मामले में लूट कायम न कर 420 का मामला दर्ज किया गया । अब देखना यह है कि सरेआम वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस पकड़ पाती है कि नहीं।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!