देवेन्द्र पांडेय को मिली राहत : जिला न्यायालय के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, टल सकती है गिरफ्तारी..

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय की मुसीबत कुछ हद तक कम हुई है। हाईकोर्ट ने कोरबा न्यायालय के जारी आदेश पर स्टे दिया है। मामले में 12 अप्रैल 2021 को अगली सुनवाई होगी।

बता दें कि कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर समिति में धान खरीदी घोटाला वर्ष 2012 में उजागर हुआ था जो 1 करोड़ 10 लाख का घोटाला है। इस मामले में लंबी चली जांच के बाद स्थानीय न्यायालय ने प्रकरण में संदेह का लाभ देते हुए 5 आरोपियों को बरी कर दिया। हालांकि अंतिम आदेश में स्थानीय न्यायालय ने अभियुक्त देवेंद्र पांडेय के खिलाफ अतिरिक्त जांच कर न्यायालय में पेश करने की टिप्पणी की थी। इसके बाद से देवेंद्र पांडेय को पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के लिए तलाशना शुरू किया किंतु वे नहीं मिले। आखिरकार पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के द्वारा देवेंद्र पांडेय की गिरफ्तारी हो सकने लायक सूचना देने वाले को 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इस बीच देवेंद्र पांडेय ने कोरबा न्यायालय के आदेश को हाईकोर्ट बिलासपुर में चुनौती दी। प्रस्तुत याचिका पर जस्टिस गौतम भादुड़ी ने 8 मार्च को जारी अपने आदेश में न्यायालय कोरबा के अतिरिक्त जांच संबंधी आदेश पर स्टे लगा दिया है। इस मामले में अब 12 अप्रैल को सुनवाई होगी। कोरबा न्यायालय द्वारा देवेंद्र पांडेय के खिलाफ अतिरिक्त जांच कर पेश करने पर स्थगन आदेश जारी होने से श्री पांडेय को आंशिक राहत तो मिली है साथ ही साथ उक्त आदेश के तारतम्य में गिरफ्तारी के लिए की जा रही पुलिस की कोशिशों पर भी फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है।
इस मामले में देवेंद्र पांडेय के अधिवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि न्यायिक दंडाधिकारी कोरबा (पीठासीन सीमा प्रताप चंद्रा) के द्वारा देवेंद्र पांडेय के संबंध में विवेचनात्मक कार्यवाही हेतु 13 दिसंबर 2019 को दिए आदेश पर उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा स्थगन आदेश दिया गया है। कोई भी अग्रिम प्रभावी कदम अर्थात कार्रवाई करने से रोकते हुए शासन को निर्देश दिए गए हैं। उक्त आदेश के संबंध में उरगा थाना प्रभारी को भी अवगत करा दिया गया है जहां कि दर्ज इस मामले की विवेचना हो रही है। पुलिस अधीक्षक को भी हाईकोर्ट के आदेश की छायाप्रति उपलब्ध करा दी गई है ।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!