मात्र एक लड़की को लेकर राजधानी ट्रेन पहुंची रांची,सिर्फ एक लडकी रेल्वे पर भारी

रांची : सिर्फ एक लड़की को लेकर दिल्ली- रांची राजधानी ट्रेन गुरुवार को डाल्टेनगंज से रांची के लिए रवाना हुई. टाना भगतों के आंदोलन के कारण यह डाल्टनगंज में घंटों रुकी रही थी. इसके बाद ट्रेन के 930 यात्रियों के लिए रेलवे की पहल पर जिला प्रशासन ने बस की व्यवस्था की. लेकिन एक युवती ने बस से जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद रेलवे को युवती की जिद के आगे झुकना पड़ा. ट्रेन शाम तकरीबन चार बजे डाल्टनगंज से वापस गया ले जाकर गोमो और बोकारो होते हुए रांची के लिए रवाना हुई.
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के रात 1 से 1:30 बजे के बीच रांची पहुंचने की संभावना थी. रेलवे सूत्रों के अनुसार युवती का नाम अनन्या है. वह बी 3 कोच की 51 नंबर सीट पर सफर कर रही थी. दरअसल पहले तो रेलवे के अधिकारियों ने सोचा कि टाना भगत का आंदोलन खत्म हो जायेगा तो राजधानी रांची पहुंचा दी जायेगी. मगर, जब आंदोलन खत्म नहीं हो पाया तो रेलवे के अफसरों ने अपने वरीय अधिकारी से बात की. तब ट्रेन के यात्रियों को उतार कर बसों से रांची भेजने का आदेश मिला. वहीं, युवती ने कहा कि वो ट्रेन से ही रांची जायेगी.
युवती का कहना था कि अगर उसे बस से सफर करना होता तो वो दिल्ली से ही बस पर सफर करती. उसे कार से जाने का भी विकल्प दिया गया. मगर युवती जिद पर अड़ी रही. इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने निर्णय लिया कि ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से रांची रवाना किया जायेगा. इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस देर शाम डाल्टनगंज से रांची के लिए रवाना हुई. वहीं युवती के अकेले सफर करने की वजह से रेलवे ने उसकी सुरक्षा के इंतजाम किया. इसके लिए आरपीएफ के एक अधिकारी कई महिला सिपाहियों के साथ ट्रेन पर मौजूद हैं.

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!