वेदांता परिवार की मजबूती में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: श्री अनिल अग्रवाल- विश्व महिला दिवस के अवसर पर बालको में वर्चुअल समारोह का आयोजन

बालकोनगर। ‘वेदांता समूह में महिलाएं सफलता की सूत्रधार हैं। एक लाख से अधिक सदस्यों वाला वेदांता परिवार महिलाओं के योगदान से एकजुट है और व्यावसायिक लक्ष्यों की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।’ ये उद्गार वेदांता समूह के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक वर्चुअल समारोह में महिला कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए व्यक्त किए। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और वेदांता समूह के वरिष्ठ अधिकारियों ने भागीदारी की।


श्री अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अपनी संकल्पशक्ति से किसी भी कार्य में शत प्रतिशत परिणाम देती हैं। उन्होंने वेदांता समूह की महिला शक्ति से आह्वान किया कि वे उत्कृष्ट विचारों का चुनाव कर पूरे मनोयोग से पूर्णतः आश्वस्त होकर कार्य प्रदर्शन करे, सफलता अवश्य मिलेगी। सकारात्मक मानसिकता से कुछ भी पाया जा सकता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि उचित अवसर मिलने पर देश की लगभग दो करोड़ महिलाएं सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान करने में सक्षम हैं। वेदांता विश्व की शीर्ष कंपनियों में शामिल है जहां महिलाएं कार्य करने में सहजता और गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने प्रचालन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 22 से बढ़ाकर 50 फीसदी करने की इच्छुक है।

प्रतिभागियों के प्रश्नों के जवाब में श्री अग्रवाल ने कहा कि वेदांता में कार्यरत कर्मचारियों के जीवनसाथी अपनी ऊर्जा और उद्यमशीलता की भावना से आगे बढ़कर समाज में अपना रचनात्मक योगदान सुनिश्चित करें।
वेदांता के कंपनी बोर्ड में निदेशक सुश्री प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा कि देश की महिलाओं के सामने बड़ी चुनौती सकरात्मकता को बनाए रखते हुए आगे बढ़ने की है। महिलाएं उन जीवन मूल्यों को अवश्य अमल में लाएं जिनके पालन की अपेक्षा वे अपने बच्चों से करती हैं। सुश्री हेब्बर ने यह भी कहा कि महिलाएं अपनी परंपराओं के पालन तथा वर्तमान समय के अनुरूप व्यावसायिक भूमिका में श्रेष्ठ संतुलन का प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। उन्होंने वेदांता की विविध व्यावसायिक इकाइयों में महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए समस्त महिलाओं को साधुवाद दिया जो अपने जीवन साथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें सहयोग और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन देती हैं।


बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा कि महिलाएं कभी भी हार न मानें। अपने सपनों, इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं को कभी भी व्यर्थ न जाने दें। महिलाएं मजबूती, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल हैं। वे स्वयं को सीमाओं में बंधने न दें और किसी भी डर के आगे घुटने न टेकें। डिजीटल शक्ति से परिपूर्ण दुनिया में महिलाएं और भी ऊर्जावान हो रही हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वे हर कार्य करने में सक्षम हैं। महिलाओं को मंच, शक्ति और पद के रूप में अनेक अवसर मिल रहे हैं। श्री पति ने कहा कि अवसरों में यह बढ़ोत्तरी समय के साथ होती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस संसार में ऐसी किसी समस्या का कोई अस्तित्व नहीं है जिसे महिलाएं न सुलझा सकें। समाज के चौतरफा विकास और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का योगदान श्रेष्ठता की परिभाषा से परे है। श्री पति ने बालको में कार्यरत महिला कार्यबल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालको की औद्योगिक यात्रा को उपलब्धिपूर्ण बनाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है।
भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) देश की प्रमुख एल्यूमिनियम उत्पादक इकाई है। कंपनी की 49 फीसदी अंशधारिता भारत सरकार के और 51 फीसदी अंशधारिता वेदांता लिमिटेड के स्वामित्व में है। वेदांता लिमिटेड दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी वैविध्यीकृत प्राकृतिक संसाधन कंपनी है तथा यह कंपनी देश में एल्यूमिनियम का सबसे अधिक उत्पादक करती है।

बालको द्वारा कोरबा में 0.57 मिलियन टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता के एल्यूमिनियम स्मेल्टर का प्रचालन किया जाता है। बालको मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों की अगुवा कंपनी है जिसके उत्पादों का महत्वपूर्ण अनुप्रयोग कोर उद्योगों में किया जाता है। विश्वस्तरीय स्मेल्टर और बिजली उत्पादक संयंत्रों के साथ बालको का ध्येय ‘भविष्य की धातु’ एल्यूमिनियम को उभरते अनुप्रयोगों हेतु प्रोत्साहित करते हुए हरित एवं समृद्ध कल के लिए योगदान करना है।


  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!