सुशांत सिंह केस में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, रिया के घर पर NCB का छापा

नई दिल्ली. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death Case) की मौत की जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम शुक्रवार सुबह रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के सांताक्रूज इलाके के फ्लैट में पहुंची है. NCB ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर यहां छापा मारा. टीम ने रिया के घर के तमाम इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स की तलाशी ली. फर्नीचर-अलमारी खंगाले. घर के हर कोने की बारीकी से छानबीन हुई. NCB की टीम ने इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन बड़े ड्रग पैडलर हैं.

सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती के ड्रग्स सप्लायर के साथ संबंध का खुलासा होने के बाद एनसीबी की 2 टीमें सुबह 6:30 बजे रिया के घर पहुंची. सैम्युअल मिरांडा के घर पर भी छापा मारा गया. दो दिन पहले ही NCB की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में मुंबई से दो पैडलर और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया.

बताया जा रहा है कि मिरांडा इन ड्रग्स को रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक के पास भेजते थे. बांद्रा से अब्दुल बासित परिहार और अंधेरी से ज़ैद विलात्रा को शोविक और मिरांडा के बीच मिली कुछ चैट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी की टीम ने पहले भी कई लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ड्रग्स सप्लायर ने बताया है कि वह बॉलीवुड पार्टियों को कैनबिस (भांग) की सप्लाई करते थे. रिया के पास कोई ड्रग बरामद ना होने की दशा में NCB लोकल नेटवर्क के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या एक्ट्रेस का इससे कोई लिंक है या नहीं? इससे पहले एनसीबी ने कुछ लीक हुए वाट्सऐप चैट्स के आधार पर रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!