
कोरबा। विद्युत मीटर की रीडिंग में लापरवाही बरती जा रही है। यही कारण है कि उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिजली का बिल भेजा जा रहा है। वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती में हरदेव सिंह के नाम से घरेलू उपयोग के लिए विद्युत कनेक्शन लिया गया है। उपभोक्ता को लगातार दो माह अगस्त और सितंबर मे क्रमशः 2810 रुपए एवं 2781 रुपए का बिजली बिल भेजा गया है। पिछली रीडिंग 19412 थी। वर्तमान रीडिंग 19956 दर्शाया गया है। उपभोक्ता ने जब मीटर की रीडिंग पर नजर दौड़ाई तो 19562 यूनिट की जानकारी मिली। यहां रीडिंग में लापरवाही बरती गई है। रीडर विद्युत खपत को बढ़ाकर एक माह में कुल 544 यूनिट कर दिया है। उपभोक्ता द्वारा तीन एलईडी व एक पंखा का उपयोग किया जाता है। पूर्व में प्रतिमाह 100 से 400 तक बिजली का बिल आ रहा था। इसी तरह अन्य उपभोक्ता भी अनाप-शनाप बिजली बिल से परेशान है। इसका अंदाजा विद्युत वितरण कार्यालय में परेशान उपभोक्ताओं की भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है।








Comments are closed.