
कोरबा । आज दिन शुुुक्रवार को सिंधु भवन रानी रोड कोरबा में पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के सौजन्य से एक्यूप्रेशर, सुजोक थेरेपी चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया।
इस शिविर में जोधपुर की सेवार्थी संस्था श्री एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग एवं ट्रीटमेंट संस्थान के थेरेपिस्ट डॉ पी आर चौधरी अपनी टीम के साथ सेवाएं देंगे।
शिविर का शुभारंभ पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री कंवरलाल मनवानी जी द्वारा किया गया।
पंचायत के अन्य पदाधिकारियों एवं महिला मंडल ने डॉ पी आर चौधरी, सहयोगी कुमार चौधरी एवं लक्ष्मण चौधरी का स्वागत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय ने सभी से शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का आव्हान किया।










Comments are closed.