दुर्ग, अम्बिकापुर, रायपुर, कोरबा के लिये 5 माह बाद कल से चलेंगी ट्रेनें

बिलासपुर ।
 दुर्ग-अम्बिकापुर, रायपुर-कोरबा और रायपुर केवटी मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद कल 4 सितम्बर से शुरू की जा रही है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की ओर से बताया गया है कि दुर्ग से अम्बिकापुर के लिये यह ट्रेन 4 सितम्बर से 29 सितम्बर तक चलेगी तथा अम्बिकापुर से दुर्ग के लिये 5 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक चलेगी। दुर्ग से यह ट्रेन रात 20.45 को रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे अम्बिकापुर पहुंचेगी। उसलापुर (बिलासपुर) स्टेशन से यह ट्रेन रात 23.58 बजे रवाना होगी। अम्बिकापुर से यह ट्रेन प्रतिदिन रात 22.30 बजे छूटेगी और सुबह 9.55 पर दुर्ग पहुंचेगी।

चार सितम्बर से ही रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को 29 सितम्बर तक चलेगी। रायपुर से यह शाम 18.00 बजे छूटेगी और रात 21.45 बजे कोरबा पहुंचेगी। बिलासपुर पहुंचने का समय रात 20.00 बजे है। कोरबा से यह ट्रेन सुबह 6.35 पर रवाना होकर सुबह 10.35 पर रायपुर पहुंचेगी। इसके बिलासपुर पहुंचने का समय सुबह 8.20 है।

4 सितम्बर से ही रायपुर से दल्ली राजहरा होते हुए केवटी के लिये डेमू स्पेशल ट्रेन 29 सितम्बर तक चलेगी। केवटी से यह ट्रेन रायपुर के लिये 5 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलेगी। रायपुर से इसके छूटने का समय सुबह 9.15 बजे है, जो दोपहर 13.05 बजे केवटी पहुंचेगी। इसके दुर्ग स्टेशन पर यह सुबह 10.10 बजे तथा दल्ली राजहरा दोपहर 12.05 बजे पहुंचेगी। केवटी से यह ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और सुबह 8.55 को रायपुर पहुंचेगी। दल्ली राजहरा में यह ट्रेन सुबह 5.45 को तथा दुर्ग सुबह 7.50 बजे पहुंचेगी।

इन ट्रेनों के अलावा एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आज भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिये रवाना हुई है। यह ट्रेन 10, 17 और 24 सितम्बर को भी रवाना होगी। अहमदाबाद से यह ट्रेन 5, 12, 19 और 26 सितम्बर को रवाना होगी। 

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!