नन्ही सृष्टि के ईलाज लिए हर मुमकीन व्यवस्था करने सांसद की अपील

0 प्रधानमंत्री व कोयला मंत्री को लिखा आग्रह पत्र
0 कहा- एसईसीएल प्रबंधन निर्वहन करे पूरी जिम्मेदारी

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ने प्रधानमंत्री व कोयला मंत्री से गुहार लगाई है कि मांसपेशियों की दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 से पीडि़त मासूम 14 माह की सृष्टि के इलाज की समुचित और हर मुमकिन व्यवस्था की जाय। विशेष तौर पर कोयला मंत्री को एसईसीएल के विभागीय अपोलो बिलासपुर में ईलाज की व्यवस्था करने निर्देशित करने का आग्रह किया है।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अंतर्गत कोल कंपनी एसईसीएल की दीपका खदान में ओव्हरमेन कार्यरत सतीश कुमार की मासूम पुत्री सृष्टि मांसपेशियों की दुर्लभ बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 से पीडि़त है जिसके ईलाज का भारी भरकम खर्च लगभग 16 से 22 करोड़ अनुमानित है। कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया है कि सृष्टि के ईलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष तौर पर मानवीय पहल करेंगे। सांसद ने कोयला मंत्री पीयूष गोयल को पृथक से पत्र भेजकर आग्रह किया है कि सृष्टि एसईसीएल कर्मी की पुत्री है, आवश्यक होगा कि प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र पर आवश्यक पहल करने के साथ-साथ सृष्टि का ईलाज वर्तमान में अपोलो बिलासपुर में चल रहा है, जिसके लिए जन सहयोग से भी राशि जुटाई गई है जो पर्याप्त नहीं है। सांसद ने कोयला मंत्री से आग्रह किया है कि सृष्टि का प्रारंभिक तौर पर हो रहे ईलाज में एसईसीएल प्रबंधन पूरी तरह जिम्मेदारी का निर्वहन करे। इसके लिए आवश्यक निर्देश देने का आग्रह सांसद ने किया है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!