
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट स्पर्धा 2021 का पहला क्वार्टर फाइनल मैच कलेक्टर इलेवन और एसईसीएल गेवरा के मध्य खेला गया। जिसमें एसईसीएल गेवरा ने कलेक्टर इलेवन को 60 रनों से पराजित किया।
केएल मेहता कप क्रिकेट स्पर्धा के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में एसईसीएल गेवरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए गेवरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 207 रन बनाए। एसईसीएल गेवरा की ओर से अंकित ने 20 गेंदों में 12 छक्के व एक चौके की मदद से 80 रन बनाए। इसके अलावा बसंत ने भी 17 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी कलेक्टर इलेवन की टीम 207 रनों के विशाल स्कोर के सामने शुरू से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम 11 ओवरों में 147 रन पर ढेर हो गई। एसईसीएल गेवरा ने यह मैच 60 रनों से जीत लिया। एसईसीएल गेवरा के लिए 80 रनों की पारी खेलने वाले अंकित को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका राजेश श्रीवास्तव और वीर सिंह ने निभाई। जबकि स्कोर बोर्ड की जवाबदारी आलोक डग ने निभाई। मैच के दौरान वेद यादव ने कमेंट्री की। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, व्यासमुनी मिश्रा, पार्षद नरेंद्र देवांगन पूर्व पार्षद विकास अग्रवाल, पार्षद लुकेशवर चौहान, सुखसागर निर्मलकर, पार्षद नारायण दास महंत, वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा, राजेंद्र पालीवाल, सुशील दास, हरीश तिवारी शामिल हुए। अतिथियों ने कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अतिथियों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन के लिए प्रेस क्लब को शुभकामनाएं दी। अंत में सभी अतिथियों को कोरबा प्रेस क्लब की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

0 अधिवक्ता इलेवन ने कोरबा प्रेस क्लब को दी मात







Comments are closed.