
दुर्ग। जिले में कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा सांसद की भाभी और RSS लीडर डॉक्टर दीप चटर्जी के बीच रविवार को विवाद होने की खबर से भाजपा में आंतरिक कलह एक बार फिर खुलकर उजागर हुई है।
सांसद सरोज पांडेय की भाभी चारुलता, उनके बेटे और सैकड़ों की सांख्य में महिलाएँ डॉक्टर दीप चटर्जी के घर रविवार को पहुँची और जमकर विवाद और तोड़फोड़ की है। इस पर डॉक्टर दीप चटर्जी का कहना है, मेरी बेटी को चारूलता व उनके बेटों ने थप्पड़ जड़ा है। वह गाली-गलौज की है। अगर पुलिस नहीं आती तो कोई बड़ा कांड भी हो जाता ।
डॉ. दीप चटर्जी ने बताया कि सुबह के वक्त चारूलता और उनके दोनों बेटे आए। उनके साथ तकरीबन 300 से ज्यादा लोग थे। जो गाली-गलौज करते रहे। घर के बाहर मजमा किया। डॉक्टर चटर्जी ने ये भी कहा कि- इसके बाद बेटी के साथ हुज्जत की। मेरी बेटी को थप्पड़ भी जड़ दिया। मां और पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। किसी ने पुलिस को तत्काल बुलाया। तब जाकर यहां से भीड़ हटी। मैं पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराने जा रहा हूं।
इस मामले में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की भाभी चारूलता ने कहा कि, दीप चटर्जी लगातार महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। हमारे साथ पुलिस भी गई थी। हमने किसी के साथ गाली-गलौज नहीं की है। डॉ. दीप चटर्जी वहां मौजूद भीड़ को यह कहते रहे कि महिलाओं का रेप कर दूंगा। चारूलता ने कहा दीप लगातार महिलाओं के घर पर पत्थर फेंक रहा था। औरतों को गंदी गाली दे रहा था। घर में घुसकर रेप कर दूंगा कहकर गाली दे रहा था।
क्यों हुआ विवाद
दरअसल, हालही में जिला भाजपा अध्यक्ष विरेंद्र साहू ने अपनी कार्यकारिणी का ऐलान किया। इसमें एक गुट के नेताओं को रखा गया है। इसके बाद से सोशल मीडिया में लगातार दूसरा खेमा लिख रहा था। इसमें डॉ. दीप चटर्जी प्रमुख थे जो लगातार अपने फेसबुक से लिख रहे थे। आज जो सोशल मीडिया में उन्होंने लिखा है उसमें शाही दशहरा के चंदे का जिक्र है। डॉ. चटर्जी ने लिख दिया कि शाही दशहरे का चंदा जेब में जाता है। आपको यह भी बता दें कि शाही दशहरा की संरक्षक चारूलता पांडेय है। चारूलता को यह बात जमी नहीं। इसीलिए बात करने डॉ. चटर्जी के घर गए। जहां बातों ही बातों में विवाद हो गया। चारूलता ने कहा कि- हमारे साथ शुरू से पुलिस थी। हमने कोई गाली-गलौज नहीं की है। हमारे पास भी डॉ. चटर्जी का वीडियो है।







Comments are closed.