निधन- गांधी परिवार के करीबी थे कैप्टन सतीश शर्मा, रायबरेली और अमेठी से रहे सांसद


अमेठी. अमेठी के पूर्व सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा के निधन की खबर मिलते ही जिले के कई परिवारों में गम का माहौल हो गया. कैप्टन शर्मा लंबे समय तक अमेठी लोकसभा क्षेत्र में गांधी परिवार के प्रतिनिधि के रूप में बड़ी जिम्मेदारी निभाते रहे थे. वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते थे. कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को गोवा में निधन हो गया. वे लंबे समय तक अमेठी लोकसभा क्षेत्र में गांधी परिवार के प्रतिनिधि थे. कैप्टन सतीश शर्मा रायबरेली और अमेठी से सांसद भी रहे. 1993 से 1996 में जब वो केंद्र में पेट्रोलियम मंत्री भी थे तो सबसे ज्यादा फायदा अमेठीवासियों को मिला था. अमेठी संसदीय क्षेत्र में दो दर्जन लोगों को पेट्रोल पंप, केरोसिन पंप, गैस एजेंसी देकर उनके जीवनस्तर को बेहतर बनाने का काम किया.
सतीश शर्मा पूर्व पीएम स्व राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे. कैप्टन शर्मा जब भी अमेठी आते थे तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता राममूर्ति शुक्ला से जरुर मुलाक़ात करते थे और अमेठी के विकास को लेकर उनसे विचार विमर्श भी करते थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही राम मूर्ति शुक्ला दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जिससे उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो सके. शुक्ला ने बताया कि कैप्टन साहब के निधन के बारे में सुनकर मन बहुत दुखी हुआ. अपने से छोटे साथियों के लिए उनका व्यवहार हमेशा सकारात्मक रहा. कैप्टन साहब को अमेठी के नाम के साथ हर समय उन्हें याद किया जाएगा.
अमेठी संसदीय क्षेत्र में पेट्रोलियम  को लेकर हुए कई काम
कैप्टन सतीश शर्मा के जमाने में अमेठी के भादर के त्रिशुंडी में स्थित हुआ था पेट्रोलियम संयंत्र प्लांट तो गौरीगंज के इंडस्ट्रियल एरिया में भारत पेट्रोलियम के प्लांट स्थापित होने से यहां के सैकड़ों से अधिक लोगों को ना सिर्फ रोजगार मिला था बल्कि लोग आर्थिक रुप से मजबूत भी हुए थे. आज इन्हीं प्लांटों से अमेठी के साथ-साथ आस पड़ोस के जनपदों को भी पेट्रोलियम मुहैया हो रहा है. इतना ही नहीं तिलोई तहसील के जायस में आरजीपीटीआई की बुनियाद भी कैप्टन सतीश शर्मा ने रखी थी जहां से आज देश-विदेश के छात्र अमेठी पहुंचकर पेट्रोलियम में डिग्री हासिल कर अमेठी का नाम रोशन कर रहे हैं.
औघड़ बाबा के रुप मे जाने जाते थे कैप्टन सतीश शर्मा
अमेठी में कैप्टन सतीश शर्मा को प्यार से लोग औघड़ बाबा भी कहते थे. दरअसल औघड़ बाबा के पीछे की भी कहानी है. दरअसल जब राजीव गांधी के निधन के बाद जब कैप्टन सतीश शर्मा अमेठी से सांसद बने तो अमेठी के लोगों के बीच में आना जाना भी शुरू हुआ. इतना ही नहीं जब भी कैप्टन सतीश शर्मा अमेठी आते थे तो अमेठी के लिए कुछ ना कुछ सौगात जरूर लेकर आते थे. इन्हीं सौगात के साथ जब भी वो अमेठीवासियों से मिलते थे तो लोग उनसे कभी पेट्रोल टंकी तो कभी गैस एजेंसी मांगा करते थे. भोले भाले कैप्टन शर्मा लोगों की समस्याओं को सुनकर उनकी मदद कर दिया करते थे. इसलिए लोग उन्हें भगवान शंकर तो कभी औघड़ बाबा बोलते थे. अमेठी के लोग अपनी समस्याओं से कैप्टन सतीश शर्मा को रूबरू कराते थे तो वो उनकी बातों को काफी गंभीरता से सुनकर उसका समाधान भी करते थे. इसलिए प्यार से अमेठी के लोग इन्हें औघड़ बाबा कहते थे.
अमेठी में गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले राममूर्ति शुक्ला ने बताया कि कैप्टन सतीश शर्मा का अमेठी से काफी गहरा रिश्ता था. कैप्टन सतीश शर्मा अमेठी में गांधी नेहरू परिवार की खड़ाऊ को सहेज कर रखे थे. अमेठीवासियों के सुख और दुख में हर समय शामिल होते थे. शर्मा का अमेठी से काफी भावनात्मक रिश्ता रहा है. अमेठी में बतौर सांसद उन्होंने न सिर्फ लोगों के सुख दुख में साथ दिया बल्कि अमेठी के सैकड़ों से अधिक परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत भी किया.
राहुल गांधी के प्रचार के लिए 2019 में आखिरी बार आये थे अमेठी
अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल परिसर में अमेठी के पूर्व सांसद कैप्टन सतीश शर्मा राहुल गांधी के लिए के लिए ताबड़तोड़ बैठकें की थीं. हालांकि राहुल गांधी जीत नहीं सके, लेकिन अमेठी विधानसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को बढ़त मिली थी. 

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!