


कोरबा / पाली / क्षेत्र पाली के आसपास स्वच्छंद विचरण करने वाले हिरण के समूह पर कुत्ते के हमले बढ़ रहे हैं केराझरिया के निकट चारे और पानी की तलाश में पहुंचे झुंड पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जिसमें से एक हिरण शावक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज किया जा रहा है।
वन परिक्षेत्र के अंतर्गत दमिया, सरायपाली, रंगोले, तेंदुभाठा,छिदपारा, बुडबुड, राहाडीह, केराझरिया, आदि लगभग 5 किमी की परिधि में विकास की मार से बचे खुचे जंगल में अभी भी हिरन, बारहसिंघा,चीतल को विचरण करते हुए देखा जाता है। यह वन्य प्राणी जंगल से निकलकर भोजन एवं पानी की तलाश में गांव तक पहुंच जाते हैं।जिसके कारण गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों का शिकार हो जाते हैं। ऐसा कई बार देखने को मिल चुका है जिसमें कई हिरन की जान भी चली गई है। कल देर शाम केराझरिया ग्राम के समीप हिरन का एक समूह पहुँचा था जहां आवारा कुत्तों के हमले से एक हिरन शावक बिछड़कर लहूलुहान हालत में गांव की ओर पहुंच गया ग्रामीणों ने कुत्तों के चुंगल से छुड़ाकर पशु विभाग एवं वनविभाग को सूचित किया। पशु चिकित्सा अधिकारी यू ,के, तंवर नवीन सिंह AVFO ,दुर्गेश कुमार यादव ,पशु परिचारक वनकर्मी के द्वारा गांव पहुंचकर हिरण के बच्चे का मौके पर इलाज कर वन विभाग कार्यालय के नर्सरी में रख कर देख रेख़ किया गया स्वस्थ होने के स्थिति पर उसे रंगोले सराईपाली के जंगल में छोड़ा गया। यह जानकारी वन विभाग के एक कर्मचारी के द्वारा दी गई।







Comments are closed.