राजनांदगांव । राजनांदगांव की पूर्व महापौर शोभा सोनी का कोरोना के चलते निधन हो गया है। एम्स रायपुर में उपचार के लिए भर्ती सोनी की बुधवार सुबह तबियत बिगड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सोनी की आक्सीजन लेवल गिरने से सेहत संभल नहीं पाई। वह मेयर के साथ ही प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही है। वर्तमान में वह राजनांदगांव नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से राजनीति में सक्रिय थी।







Comments are closed.