
तिल्दा नेवरा / आदिवासी कंडरा समाज के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 1500 नग बॉस वन विभाग के द्वारा तिल्दा बॉस डिपो के माध्यम से दिया जाता है जिससे वे लोग टोकरी -सूपा -चटाई आदि बनाते है और उसे बेच कर अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करते है किन्तु विगत कई वर्षो से इन्हे यह सुविधा नहीं मिल पा रहा है जिससे आदिवासी कंडरा समाज के प्रत्येक परिवार को अपना और अपने परिवार का जीवन यापन करने में कठिनाई का सामना करना पढ़ रहा है अपनी समस्या के समाधान के लिए तिल्दा नेवरा आदिवासी कंडरा समाज के अध्यछ अनिल सोनवान एवं सचिव विनोद नेताम के नेतृत्व में आदिवासी कंडरा समाज का प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार नन्द किशोर सिन्हा को विधायक के नाम ज्ञापन सौप कर अपनी समस्या से अवगत कराया तिल्दा नेवरा के आदिवासी कंडरा समाज के परेशानी के देखते हुए तहसीलदार नन्द किशोर सिन्हा ने तत्काल ही वन विभाग के एस डी ओ को इस विषय में अवगत कराया तथा यथा शीघ्र समस्या का समाधान करने की बात कहा ज्ञापन सौपने में प्रमुख रूप से जोधन प्रसाद -सेवाराम मरकाम -संतोष नेताम -रामलाल नेताम -मुन्ना छेदया -जनकलाल मरकाम -अनूप नेताम मनहरण नेताम -मनोहर नेताम -जामबाई -कमला बाई एवं अन्य सामाजिक लोग उपस्थित थे







Comments are closed.