दवा कारोबारी के बेटे ने डेम में कूदकर की खुदकुशी

अंबिकापुर । अम्बिकापुर नगर के दवा व्यवसायी के पुत्र ने शहर से लगे बांकी डेम में छलांग लगा ली। डेम के पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने शव खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन शाम तक शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। बुधवार की सुबह फिर गोताखोरों की टीम द्वारा शव ढूंढा जाएगा। इधर युवक के इस कदम से व्यवसायी परिवार में मातम पसर गया है। युवक ने किस कारण से ये कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।

शहर के बाबूपारा निवासी तेज प्रताप सिंह टुटेजा अंबिकापुर समेत संभाग के सबसे बड़े दवा व्यवसायी हैं। इस परिवार के तेज मेडिकल समेत शहर में अन्य फर्म भी संचालित हैं। उनका पुत्र 31 वर्षीय अभिजीत सिंह टुटेजा मंगलवार की दोपहर करीब 2.30 बजे स्कूटी से शहर से लगे बांकी डेम पहुंचा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने डेम में छलांग लगा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी के नंबर से युवक की पहचान दवा व्यवसायी के पुत्र के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और शव की तलाश कराई।एनडीआरएफ की टीम दोपहर 3 बजे से व्यवसायी के पुत्र का शव खोजने मशक्कत करती रही, लेकिन शाम 6 बजे तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिल सकी। बताया जा रहा है कि डेम में करीब 60 फीट तक पानी है, इस कारण शव ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार की सुबह टीम फिर शव ढूंढने डेम में उतरेगी।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!