इतिहास में 7 फरवरी

1831 – बेल्जियम में संविधान लागू।

1856 – नवाब वाजिद अली शाह द्वारा अवध राज्य का ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी में शांतिपूर्ण विलयन।

1915 – चलती ट्रेन से पहली बार भेजा गया वायरलेस संदेश रेलवे स्टेशन को प्राप्त हुआ।

1932 -जेम्स चैड्विक ने पहली बार नेचर पत्रिका में प्रकाशित लेख के जरिए न्यूट्रॉन कण के बारे में दुनिया को बताया।

1935-पहली बार व्यापारी (मोनोपॉली) खेल उसके आविष्कारक चार्ल्स डैरो के द्वारा बाज़ार में उतारा गया।

1962-अमेरिका ने क्यूबा से सभी तरह के आयात पर रोक लगाई।

1983 – कोलकाता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

1987 -जापान द्वारा अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (ए.एन.सी) को मान्यता।

1992 – स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहली पनडुब्बी (आईएनएस शाल्की) को नौसेना में शामिल किया गया।

1997 – सं.रा. अमेरिका के स्टीफऩ स्क्यूवैल अगले तीन वर्ष हेतु अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष चुने गये।

2001 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव में पराजित, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।

2006 – नेपाल में स्थानीय निकायों हेतु मतदान सम्पन्न।

2008- केन्द्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबन्ध की अवधि को बढ़ाया।

1899- स्विस कृषि रसायनज्ञ एवं मृदाशास्त्री  हैन्स जेनी का जन्म हुआ जिन्होंने मृदा की व्याख्या करने के लिए गणितीय कारकों का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपनी पुस्तक फैक्टर्स आफ सॉयल फॉर्मेशन में पांच कारकों जा नाम गिनाया है जो जलवायु, जीव, आकृति, प्राथमिक पदार्थ और समय से संबंधित हैं। (निधन- 9 जनवरी 1992)

1905- स्वीडन के शरीर क्रिया वैज्ञानिक  अल्फ वॉन व्यूलर का जन्म हुआ, जिन्हें तंत्रिका कोशिका के ट्रांसमिटर तंत्र पर स्वतंत्र रूप से अनुसंधान करने के लिए सर बर्नार्ड कट्ज़ तथा जूलियस एक्सेलरॉड के साथ 1970 में शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्हें विशेष कर के 1946 में नॉरएड्रीनलिन नामक हार्मोन की खोज के लिए जाना जाता है।  (जन्म-9 मार्च 1983)

1910-अमेरिकी उत्पादक  रॉबर्ट वुड जॉनसन का निधन हुआ जिन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर जॉनसन एन्ड जॉनसन कॉर्पोरेशन की स्थापना की। शुरूआत में कम्पनी शल्य-चिकित्सा उपयोगी वस्त्रों का निर्माण करती थी। मगर बाद में उसमें स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य उत्पाद भी निर्मित होने लगे। आज कम्पनी विश्व की जानी मानी कम्पनियों में से एक है। (जन्म-15 फरवरी 1845)

1897- इटली के भौतिक शास्त्री  गैलीलियो फेरारिज़ का निधन हुआ , जिन्होंनेे प्रकाशिकी, ध्वनिशास्त्र आदि विषयों पर अध्ययन किया। परंतु इनका सबसे महत्वपूर्ण आविष्कार था घूर्णन-चुम्बकीय क्षेत्र। उन्होंने मई जून 1845 में अपनी पहली प्रेरण मोटर का निर्माण किया। आज उनका सिद्धान्त अधिकतर ए.सी. मोटरों में इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने अपने आविष्कार को पेटेन्ट नहीं कराया और हर किसी के इस्तेमाल करने को प्रमुखता दी। (जन्म-31 अक्टूबर 1847)

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!