
रतनपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र में शराबी महिला की हत्या का मामला सामने आया है, शराब के नशे में महिला हंगामा मचा रही थी जिस पर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने उसकी हत्या कर दी, मामला बुधवार का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरदईया के रहने वाले संतोष धनुहार ,52 वर्ष ने अपनी पत्नी बुधवारा बाई ,47 वर्ष को शराब पीने के बाद हुए हंगामे के लिए मौत के घाट उतार दिया। बुधवारा बाई के 12 बच्चे हैं जिनमें से तीन का विवाह हो चुका है।
गांव वालों ने बताया कि बुधवार को बुधवारा बाई शराब के नशे में थी और किसी बात को लेकर वह अपने बड़े बेटे को लगातार अपशब्द कह रही थी। जिसपर पति संतोष ने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन जब पत्नी चुप नही हुई तब उसने लाठी से पत्नी को पीटना शुरू कर दिया जिसमे पत्नी की मौत हो गई ।
बाद में रतनपुर पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने गुरुवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज दिया है ।
रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की और बताया कि वे मामले से जुडी जानकारी शाम 5 बजे तक ही दे पाएंगे।
वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।







Comments are closed.