डॉ टी.महादेव राव की कविता – लगे हैं …………………………………….

हर बात में सियासत हर काम में दिखावा
घर हारकर बाहर जीत जताने में लगे हैं

पुराने खास नामों को मिटाने में लगे हैं
बरसों में मिली कुर्सी को जमाने में लगे हैं

मिटाके दूसरों की बड़ी लकीरें बार बार
अपनी छोटी लकीर को बढ़ाने में लगे हैं

मात दिया सबको बातों के मायाजाल से
रंगीन खोखले सपने दिखाने में लगे हैं

पड़ोसियों से रिश्तों में तनाव है इन दिनों
दूसरी गली में तालियाँ बजवाने में लगे हैं

आम आदमी को बताकर खास जीत गए
अब उसे खून के आँसू पिलाने में लगे हैं

पेश कर रहे हैं मुद्दों को तोड़ मरोड कर
अपना लिखा इतिहास सुनाने में लगे हैं

कोई शाबासी भी किसी को दे नहीं सकते
खुद को दूध का धुला बताने में लगे हैं

पीट रहे हैं पुरानी लीक पूरी शिद्दत के साथ
तुर्रा यह कि नई मौसिकी सुनाने में लगे हैं

जो भी उनकी जीत और नाम की वजह थे
आज उन्हें रौंदकर नए रास्ते बनाने में लगे हैं

वे करीबी साथियों से भी वफ़ा कर नहीं सकते
उन्हें मारकर ढेला- गुड दिखाने में लगे हैं

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!