निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर 10 लाख की धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखौली में एक निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर विज्ञापन चलाने के नाम लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से की गई है।
आरंग थाना प्रभारी लेखधर दिवान से मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसम्बर 2019 से 5 जनवरी 2020 तक ग्राम पंचायत लखौली में विकासकार्यो का विज्ञापन प्रसारित करने के लिए एक निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर पुष्पेंद्र सिंह और कैलाश ने तत्कालीन सरपंच सोमनाथ ओगरे और सचिव भुवन ठाकुर ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त 5 चेक दिया था, लेकिन दोनों ने चेक में कूटरचना कर राशि को बढ़ाकर और फर्जी सील मुद्रा का प्रयोग कर करीब 10 लाख रुपये की राशि का आहरण कर लिया। जब सरपंच सचिव ने बैंक पासबुक में एंट्री करवाया, तब इसकी जानकार लगी।

जिसके बाद सरपंच सोमलाल ओगरे ने 28 फरवरी 2020 को आरंग थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई. आरंग पुलिस ने आरोपी कैलाश सिंह को मध्यप्रदेश से उमरिया जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वही दूसरा आरोपी पुष्पेंद्र सिंह अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!