राजनीति ना करे बल्कि मानव कल्याण के बारे में सोचे !

कोविड-19 से उपजी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से आज पूरी मानवता की लड़ाई है, इसे हमें एकजुट होकर ही हराना होगा, कहीं ना कहीं यह वैक्सीन उम्मीद की किरण लेकर आई है।हम मानव के लिए यह वैक्सीन किसी तोहफे से कम नहीं है, यह वैज्ञानिकों की खोज व मेहनत का प्रतिफल है, ध्यान से देखें तो किसी भी राजनीतिक दल का इस वैक्सीन से कोई सीधे-सीधे सरोकार नहीं है। फिर इतनी राजनीति आखिर क्यों की जा रही है?अपने देश में कई चीजों की तरह ही अब हम देख रहे हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन की मंजूरी भी राष्ट्रवाद राजनीति और विवाद के गेम में उलझती जा रही है, वस्तुतः क्या है कि भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दो वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। जिसके बाद से ही हम देख रहे हैं कि स्वदेशी वैक्सीन बनाम विदेशी वैक्सीन को लेकर कहा जा रहा है कि तुम्हारा वैक्सीन पानी जैसी है , ऐसी बातें बोलकर आज जंग छेड़ी जा रही है । जैसा कि हम जानते हैं कि जिन दो वैक्सीन को इजाजत मिली है वह है कोविशील्ड और दूसरा कोवैक्सीन है। जबकि कोविशिल्ड बनी भारत में है ,लेकिन ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजनेका का भारतीय संस्करण है, वहीं देखे तो कोवैक्सीन पूरी तरह भारत की अपनी वैक्सीन है, लेकिन यहां लोग सवाल यह उठा रहे हैं कि जब कोवैक्सीन का फेज़ 3 का अभी भी क्लीनिकल ट्रायल जारी है और इस वैक्सीन के असर पर किसी तरह का डाटा भी सामने नहीं आया है तो इसके इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी देने की इतनी जल्दी ही क्यों थी? दोस्तों जो भी हो इस तरह के गंभीर मुद्दे पर राजनीतिकरण करना किसी के लिए भी शर्मनाक है, जहां मानव के जिंदगी की बात हो वहां इस तरह के राजनीति करना उचित नहीं है। साथियों यह कोरोना वैक्सीन किसी भी जाति या धर्म की नहीं है, बल्कि इसे हम मानव के कल्याण के लिए हमारे वैज्ञानिकों ने तैयार किया है ,इसलिए सभी से विनम्र निवेदन है कि इस पर राजनीति ना करें बल्कि हम सभी को मिलकर मानव कल्याण के बारे में विचार करना चाहिए। साथियों हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी मशक्कत करने के बाद वैक्सीन खोजने में कामयाबी हासिल किए हैं, इस सफलता से हम इस जानलेवा वायरस पर जीत हासिल कर सकते हैं, इसलिए इस वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह का आपसी मतभेद नहीं होना चाहिए। हम सभी को अपने वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा पूरा भरोसा है, इसलिए ऐसा कहना कि तुम्हारा वैक्सीन पानी है कतई शोभा नहीं देता है । पहले चरण में कोरोना योद्धाओं को खासकर जो स्वास्थ्य कर्मी है उनको लगेगी इसलिए वैक्सीन के प्रति राजनीति नहीं होनी चाहिए, देश के हर इंसान को आगे आकर जरूर सहयोग करना चाहिए।।

विक्रम चौरसिया

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!