उपवनमण्डल कटघोरा एसडीओ प्रहलाद यादव का पाली रेंजर रहने के दौरान बडा कारनामा…..

कोरबा/पाली/ एक चर्चित कहावत है कि शहनाई बजी ही नही और भविष्य में आने वाले बच्चे का करने चले नामकरण, कुछ ऐसा ही कारनामा कटघोरा वनमंडल के उपवनमण्डल कटघोरा में पदस्थ एसडीओ प्रहलाद यादव ने तत्कालीन पाली रेंजर रहने के दौरान कर दिखाया जिसमे नाली निर्माण कार्य की विभागीय स्वीकृति का कुछ अता- पता ही नही था और पूर्व से ही उक्त निर्माण कार्य के लिए लंबे- चौड़े गड्ढे खोदवाकर छोड़ दिये गए अब उन गड्ढे पर बड़े व बच्चे गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे है।

वैसे तो कटघोरा उपवनमण्डल के वर्तमान एसडीओ प्रहलाद यादव द्वारा अपने तत्कालीन रेंजर कार्यकाल के दौरान जंगल मे मंगल की कहावत को चरितार्थ कर दिखाया जहाँ पाली रेंज में रहने के दौरान उन्होंने तालाब- डबरी, बोल्डर चेकडेम, स्टॉफडेम, पहुँचमार्ग, पौधारोपण के कार्यों पर जमकर भ्रष्ट्राचार के कारनामें को अंजाम दिए।लेकिन उनका यह कारनामा सबसे हटकर है। जिसमें श्री यादव द्वारा गुजरे वर्ष 2020 के माह अगस्त- सितंबर में नाली निर्माण कराने के नाम पर पाली रेंज स्थित फारेस्ट कालोनी में लंबे- चौड़े गड्ढे खोदवा लिए गए जबकि उस समय नाली निर्माण कार्य के लिए कटघोरा वनमंडल से किसी भी प्रकार की कोई स्वीकृति पाली रेंज को मिली ही नही थी लेकिन मौखिक रूप से हुए वनमंडल के प्रस्ताव को लेकर साहब ने भी अपनी बुद्धि दौड़ाई और आने वाले आगे के दिनों में विभागीय तौर पर नाली निर्माण किया जाना है यह सोचकर ठेकेदार के माध्यम से पहले ही फारेस्ट कालोनी के चारो ओर लंबे- चौड़े गड्ढे खोदवा लिए गए।जिसके बाद बारी आई नाली निर्माण कार्य की तब उक्त निर्माण की स्वीकृति विभाग से तो मिली ही नही थी ऐसे में साहब अपनी ही बातों में फंसकर रह गए और तब उक्त हालात में कार्य के स्वीकृति से पहले जिस ठेकेदार को नाली निर्माण का जिम्मा सौंपा था उसे अपनी बातों में उलझाकर रखे हुए थे और ऐसा करते भी क्यों नही क्योंकि कटघोरा वनमंडल से नाली निर्माण कार्य कराए जाने का उन्हें कोई जिम्मा ही नही मिला था ऐसे में बात बनाना तो बनता ही है।रेंजर रहे प्रहलाद यादव के गले की फांस तब निकली जब वे राज्य शासन से एसडीओ के पद पर पदोन्नत होकर कटघोरा वनमंडल के उपवनमण्डल में चले गए।जहां अपने इस कारनामे को लेकर फिलहाल वे भले ही राहत महसूस कर रहे हों लेकिन जो गड्ढा उनके द्वारा खोदवाकर चल दिए गए वह आज भी जस का तस पड़ा हुआ खतरनाक साबित हो रहा है।जिसमे आए दिन कालोनी के बड़े एवं बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे है।और वे सभी गड्ढे खोदवाने वाले को जी भरकर कोस रहे है।फिलहाल एसडीओ श्री यादव का तत्कालीन रेंजर रहने के दौरान यह पहला कारनामा नही है बल्कि इससे भी बड़ा- बड़ा कारनामा उन्होंने कर दिखाया है जहाँ केंदई रेंजर रहने के दौरान दूसरे वनमंडल के द्वारा कराए गए कार्य को अपना बताकर कटघोरा वनमंडल से उसी कार्य के लिए स्वीकृत लाखों की राशि को कैसे हजम कर गए यह भी जांच का विषय है।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!