जटगा में बनेगा नया कॉलेज भवन, मुख्यमंत्री ने पूरी की पाली-तानाखार विधायक केरकेट्टा की मांग

कोरबा । पाली । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने 4-5 जनवरी के कोरबा प्रवास के दौरान जिले के सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों की मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा किया। पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से जटगा में नया कॉलेज खोलने बिल्डिंग बनाने और करतला के रामपुर में नया महाविद्यालय शुरू करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने मंच से ही जटगा में कॉलेज के लिए बिल्डिंग निर्माण की घोषणा कर विधायक की मांग को पूरा कर दिया। इसी तरह श्री बघेल ने पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में पाली विकासखण्ड के नोनबिर्रा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी खोलने की घोषणा की।
विधायक मोहित केरकेट्टा ने बताया कि पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के जटगा गांव से 35 किलोमीटर के दायरे में कोई भी महाविद्यालय नहीं है। इस कारण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई के लिए 70 किलोमीटर दूर कटघोरा जाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जटगा में नए कॉलेज की स्थापना व बिल्डिंग निर्माण को अपने प्रवास के दौरान मंजूरी दी है। श्री केरकेट्टा ने यह भी बताया कि रामपुर में नया कॉलेज शुरू करने के लिए भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परीक्षण कराकर उपयुक्त होने पर केबिनेट में चर्चा के बाद आगामी बजट में शामिल करने का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!