समाचार नहीं छपा, प्रेस क्लब में जहर पी जान देने का प्रयास

रायपुर । समाचार प्रकाशित-प्रसारित न होने से नाराज हथबंद (भाटापारा) गांव के एक किसान ने राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में आज जहर पीकर जान देने की कोशिश की। उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक किसान सुभाष सरकार आज दोपहर यहां प्रेस क्लब मोतीबाग पहुंचा और परिसर में लगे फौव्वारे के बीच खड़ा होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने के बाद भी समाचार ना छपने को लेकर नाराजगी जताने लगा। उसे कुछ पत्रकारों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आवेश में आकर जहर पीने का प्रयास करता रहा। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, इस बीच उसने दो-चार बूंद जहर पी भी ली। 
परेशान किसान ने पुलिस को बताया कि उसने 8 दिसंबर को 15 सौ रुपये लेकर प्रेस क्लब में कांफ्रेंस लेते हुए पत्रकारों को अपनी समस्या बताई थी। उसने गांव के जीवनलाल चंदन की 10 एकड़ जमीन को रेग पर लेकर धान की बुवाई की थी, लेकिन सहकारी सोसायटी में पंजीयन न होने से वह समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पा रहा है और परेशान हैं। यह खबर कांफ्रेंस के बाद भी किसी अख्रबार में नहीं छपी। ऐसे में वह शासन-प्रशासन के साथ मीडिया से भी नाराज हैं। 
पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की कोशिश करने वाले किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

  • Related Posts

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत गुमिया के पास भारतमाला रोड पर शनिवार को दोपहर सड़क हादसे में कोरबा का एक बड़े व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जहां…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त
    error: Content is protected !!