
रायपुर । छत्तीसगढ़ के जिला जनसम्पर्क कार्यालय बेमेतरा मे पदस्थ मिलनसार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी सहायक संचालक श्री सी. एल. लोन्हारे को राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा उप संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया हैं | सनद रहे श्री लोन्हारे वर्ष 2011 से सहायक संचालक जनसंपर्क अधिकारी के रूप मे प्रदेश के विभिन्न जिलों मे अपनी सेवाएं दी । श्री सी. एल. लोन्हारे कोरबा में जुलाई 2016 से अप्रैल दो हजार अट्ठारह तक जनसंपर्क विभाग कोरबा में सहायक संचालक का दायित्व संभाला। कवि हृदय साहित्य अभिरूचि के श्री लोन्हारे का कार्यकाल कोरबा जिला में प्रशंसनीय रहा। उन्होंने अपना दायित्व यहां बखूबी निभाया।







Comments are closed.