स्वास्थ्य मंत्री राजा साहेब देखिए आपके प्रदेश में क्या हो रहा है ? बिलख रही ममता : दूरस्थ अंचलों में ग्रामीण बेहाल, नदी पार कर चारपाई में पहुंचे अस्पताल

पखांजुर । प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में ग्रामीण लाचारी के दिन काट रहे हैं। बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों में आज भी स्वास्थ्य व्यवस्था खाट पर लटकी हुई है। आजादी के 72 साल बीत जाने के बाद भी प्रदेश के कई ऐसे हिस्से हैं जहां स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ चुकी है और लोगों को दम तोड़ने के लिए विवश कर रही है।
 
ऐसा ही एक मामला कोयलीबेड़ा विकासखंड का सामने आया है। यहां एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाया, जिसके चलते उसे ग्रामीणों की मदद से खाट पर लाद कर कोटरी नदी को पार कराया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
 ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार 102 को फोन लगाया। लेकिन कोई रिस्पांस नहीं आया। जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला को बांदे अस्पताल खुद ही खाट पर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
लगातार बड़े-बड़े दावे करने वाले स्वास्थ्य मंत्री के सभी दावे खोखले साबित होते दिख रहे हैं। आम से खास सबको स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का हमेशा दावे करते रहते हैं। जो कहीं न कहीं साबित हो रहा है। ऐसा नजारा पहली बार देखने को नहीं मिला है। पहले भी सामने आ चुका है। ऐसे में संवेदनशील स्वास्थ्य मंत्री विभाग के आला अधिकारियों की लापरवाहियों पर सख्ती बरतने की जरूरत है।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!